US-Israel Attacks Iran LIVE: मिडिल ईस्ट में तीसरा युद्धपोत भेज रहा US, ईरान ने जॉर्डन में तबाह किया अमेरिकी डिफेंस सिस्टम – AajTak

Feedback
जॉर्डन में अमेरिकी डिफेंस सिस्टम को ईरान ने किया निष्क्रिय
मिडिल ईस्ट में तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात करने की तैयारी में अमेरिका
IRGC का न्यू जनरेशन मिसाइल सिस्टम
Defence Secretary Pete Hegseth: ‘अमेरिका हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है’
US ने ईरान में बड़ी बमबारी की चेतावनी दी
इजरायली हमलों से लेबनान में अबतक 217 लोगों की मौत
इजरायल एयर फोर्स ने ईरान पर दोबारा हमले शुरू किए
अमेरिकी हमारे अरब दोस्तों की जमीन से मासूमों को निशाना बनाते हैं: ईरानी विदेश मंत्री
ईरानी राष्ट्रपति की पुतिन से फोन पर बात, ताजा हालात पर चर्चा हुई
सऊदी अरब ने ईरान के साथ बैकचैनल बातचीत शुरू की
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से नहीं जा सकते इजरायल-यूएस के जहाज: ईरान
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम 55 रुपये लीटर बढ़ाए गए
ईरान-यूएस जंग कम से कम चार से छह हफ्ते चलेगी!
ईरान का एयरस्पेस कंट्रोल करेगा अमेरिका
लेबनान: घाना UN पीसकीपिंग हेडक्वार्टर पर मिसाइल अटैक
अमेरिका और इजरायल की ईरान संग जंग का आज 8वां दिन है. बीते सात दिन भी युद्ध में मिसाइल और बम रॉकेट से हमले की रफ्तार तेज है. अब सवाल है कि युद्ध को भी डील की तरह देखने वाले डोनाल्ड ट्रंप क्या ईरान को पढ़ने में भूल कर गए हैं. क्योंकि अमेरिका भले ही युद्ध को फुटबॉल मैच की तरह देख रहा हो लेकिन ईरान शतरंज के खेल की तरह जंग की लंबी तैयारी करके बैठा है.
ईरान ने जॉर्डन में तैनात अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम को निशाना बनाकर उसे निष्क्रिय कर दिया है.
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी सेना मिडिल ईस्ट में तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात करने की तैयारी कर रही है.
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की 23वीं लहर शुरू करने की घोषणा की. इसमें कब्जे वाले क्षेत्रों और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए नई जनरेशन की मिसाइल सिस्टम के इस्तेमाल पर जोर दिया गया.
शुक्रवार को जारी बयान में आईआरजीसी के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने कहा कि ऑपरेशन के इस नए चरण में ड्रोन और मिसाइलों का संयुक्त हमला हिस्सा बनाया गया है.
रूस द्वारा ईरान को खुफिया जानकारी दिए जाने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने कहा कि, अमेरिका हर गतिविधि पर करीबी नजर रख रहा है. अगर रूस ईरान की मदद कर रहा है, तो उसे भी अमेरिकी सैन्य रणनीति में शामिल किया जा रहा है.
रक्षा मंत्री ने आगे कहा अमेरिकी जनता निश्चिंत रहे, हमारे कमांडर-इन-चीफ को पूरी तरह जानकारी है कि कौन किससे बात कर रहा है. जो भी चीज नहीं होनी चाहिए, चाहे वह खुले तौर पर हो या बैक-चैनल के जरिए, उसका मजबूती से सामना किया जा रहा है.
अमेरिकी खुफिया जानकारी से परिचित दो अधिकारियों के अनुसार, रूस ने ईरान को ऐसी जानकारी दी है जो तेहरान को क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों, विमानों और अन्य संसाधनों पर हमला करने में मदद कर सकती है.
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि आज की रात ईरान में यूनाइटेड स्टेट्स का ‘सबसे बड़ा बमबारी अभियान’ होगा. U.S. और इजरायली अधिकारियों ने कहा है कि ईरान पर हमले बढ़ेंगे.
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 217 हो गई है, और 798 अन्य घायल हुए हैं. ये हमले सोमवार से शुरू हुए थे.
इजरायल एयर फोर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया. इसमें लिखा था, ‘एयर फोर्स ने तेहरान में ईरानी आतंकी शासन के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं.’
ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने लिखा, ‘ईरान और अरब भाई सदियों से प्यार, दोस्ती और आपसी सम्मान की भावना से साथ-साथ रहते आए हैं. अमेरिकी हमलावर हमारे अरब दोस्तों की जमीन से बच्चों और मासूमों को निशाना बनाते हैं. जहां तक ईरान के जवाब की बात है, तो वह जरूर अमेरिका और उसके संस्थानों के ठिकानों पर होगा.’
ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्षेत्र में नवीनतम घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ फोन पर बात की.
सऊदी अरब ने मिडिल ईस्ट में बढ़ती लड़ाई को रोकने के लिए ईरान के साथ सीधे डिप्लोमैटिक बातचीत बढ़ा दी है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सऊदी अधिकारियों ने हाल ही में तेहरान के साथ अपने डिप्लोमैटिक बैकचैनल का ज्यादा तेजी से इस्तेमाल किया है, ताकि तनाव कम किया जा सके और पूरे इलाके में जंग को और बढ़ने से रोका जा सके.
ईरान की सेना की तरफ से सीनियर मिलिट्री प्रवक्ता ने कहा कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद नहीं किया है, लेकिन इजरायल या अमेरिका से जुड़े जहाज वहां से नहीं गुजर सकते. इतना ही नहीं, ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रवक्ता ने ट्रंप को चुनौती दी कि वे होर्मुज में अमेरिकी जहाजों से तेल टैंकरों की सुरक्षा करवाकर दिखाएं.
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि पाकिस्तान ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें 55 रुपये/लीटर बढ़ाकर क्रमशः 335.86 और 321.17 रुपये कर दी हैं. बता दें कि ईरान जंग की वजह से तेल और गैस संकट बढ़ने की आशंका पहले से थी.
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने इसपर कहा, ‘…ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के जो मकसद पूरे हो सकते हैं, उनमें लगभग चार से छह हफ्ते लगने की उम्मीद है. हम उन मकसदों को पाने की राह पर हैं. ईरान की नेवी को खत्म करते हुए, हम जानते हैं कि हमने 30 से ज्यादा ईरानी जहाजों को डुबो दिया है. उनकी नेवी को अब लड़ाई में बेअसर माना गया है. ईरान से अमेरिका और इलाके में हमारे सैनिकों और बेस को जो बैलिस्टिक मिसाइल का खतरा था, उसे खत्म करना. अमेरिका की सेना ने बहुत बढ़िया काम किया है.’
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान के हवाई क्षेत्र को नियंत्रित करने की दिशा में अमेरिका आगे बढ़ रहा है. ईरान का नया सुप्रीम लीडर कौन होगा? इस सवाल पर कैरोलिन ने कहा कि हम ईरान का नेतृत्व करने के लिए कई लोगों को देख रहे हैं.
घाना की आर्म्ड फोर्सेज ने बताया कि लेबनान में घाना की यूनाइटेड नेशंस पीसकीपिंग बटालियन के हेडक्वार्टर पर मिसाइलों से हमला हुआ, जिसमें दो सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News