Hindi News: ईरानी मीडिया ने खामेनेई की मौत को कंफर्म किया है. प्रेस टीवी ने कहा है कि खामेनेई अमेरिका-इजरायल के हमले में जान गंवा चुके हैं. अब यह बड़ा सवाल है कि ईरान की सत्ता कौन संभालेगा. खामेनेई की मौत के दावों के बीच एक और अहम खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है. खामेनेई की मौत को लेकर लगातार कई दावे किए जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ के जरिए खामेनेई को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा, ‘इतिहास के सबसे दुष्ट व्यक्तियों में से एक, खामेनेई मर चुका है. यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि उन सभी अमेरिकियों और दुनिया के कई देशों के उन लोगों के लिए भी न्याय है, जो खामेनेई और उसके गुंडों का शिकार हुए थे.’
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.