Feedback
US Israel Iran War: इजरायल पर डबल अटैक
Middle East War: निकलेगा जंग का समाधान? ईरान के विदेश मंत्री की PAK समेत 8 देशों से बात
US Israel Iran War: ईरान-लेबनान से युद्ध में इजरायल के करीब 5 हजार लोग जख्मी
Iran War News: मिनाब के स्कूल पर हमले का कथित वीडियो ईरान ने किया जारी
Middle East Crisis: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा
बहरीन: ड्रोन एक्टिविटी का Amazon की क्लाउड सर्विस पर असर
इमाम अली अस्पताल को खाली कराया गया
इजरायल में मिसाइल वॉर्निंग, धमाकों से गूंजे इलाके
शेयर बाजार में रौनक लौटी
ईरान का दावा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हमारा पूरा कंट्रोल
ईरान का दावा- मार गिराया US का शाहेद-क्लोन ड्रोन ‘LUCAS’
लेबनान पर इजरायली हमले जारी
इजरायल पर ईरान का ‘मिसाइल प्रहार’
ट्रंप ने वॉर सेक्रेटरी पर फोड़ा ईरान युद्ध का ठीकरा
ट्रंप का बड़ा खुलासा, रक्षा सचिव हेगसेथ को बताया ईरान युद्ध का असली ‘मास्टरमाइंड’
कुवैत में ‘ब्लैकआउट’: ईरानी हमलों को रोकने के दौरान बिजली लाइनें ठप
इराक में बड़ा हवाई हमला: PMF कमांडर साद अल-बैजी की मौत
इजरायली हवाई हमलों से दहला बेरूत
ईरान के ‘गैस ग्रिड’ पर हमला
कतर से सप्लाई ठप होने के बाद अल्जीरिया जाएंगी मेलोनी
अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 24 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रस्तावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा कि तेहरान के साथ “काफी सकारात्मक और ठोस बातचीत” हुई है और पूरी तरह से तनाव खत्म करने की दिशा में प्रयास जारी हैं, हालांकि ईरान ने ट्रंप के इस दावे को फेक न्यूज बताया है. वहीं इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान पर हमले पहले की तरह जारी है.
इस बीच दुनिया की नजर रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर बनी हुई है. कई देशों ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, क्योंकि वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है. सैन्य तैयारी और कूटनीतिक संपर्क साथ-साथ चल रहे हैं जिससे आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाएंगे, इस पर सबकी नजर है. पढ़ें जंग से जुड़ी हर ताजा अपडेट्स-
ये भी पढ़ें- इस्लामाबाद में आमने-सामने बैठ सकते हैं अमेरिका और ईरान, मध्यस्थ की भूमिका में तीन मुस्लिम देश
इजरायल को आज दोहरा झटका लगा है. एक तरफ ईरान ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर कई मिसाइलें दागीं. दूसरी तरफ लेबनान में IDF पर हिजबुल्लाह का रॉकेट हमला हुआ. हिजबुल्लाह ने कहा कि हमने दक्षिणी लेबनान में दुश्मन इजरायली सैनिकों की एक टुकड़ी को मिसाइलों से निशाना बनाया.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची सोमवार से ही अपने कुछ समकक्षों के साथ संघर्ष के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं. उनके दफ्तर ने पुष्टि की है कि अराघची अजरबैजान, मिस्र, ओमान, पाकिस्तान, रूस, दक्षिण कोरिया, तुर्की और तुर्कमेनिस्तान के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं.
युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक इजरायल में 4,829 घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, और उनमें से 111 का इलाज अभी भी चल रहा है. इजरायल ने ये जानकारी दी.
ईरान ने मिनाब के स्कूल पर कथित अमेरिकी हमले का CCTV वीडियो जारी किया है. ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) ने CCTV फुटेज जारी किया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि 28 फरवरी को मिनाब के एक स्कूल पर अमेरिका ने हमला किया था, जिसमें कथित तौर पर 180 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह 11 बजे एक बैठक बुलाई है. इसमें मिडिल ईस्ट संकट पर चर्चा होगी.
Amazon ने बहरीन में मौजूद AWS क्लाउड रीजन में रुकावट की जानकारी दी है, और इसकी वजह ड्रोन गतिविधि को बताया है.
इससे साफ है कि चल रहा संघर्ष अब पारंपरिक लक्ष्यों से परे, महत्वपूर्ण डिजिटल बुनियादी ढांचे को भी प्रभावित कर रहा है. साथ ही इससे सेवा में रुकावट और साइबर सुरक्षा जोखिमों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं.
ईरान के अंदिमेश्क शहर में मौजूद इमाम अली अस्पताल को खाली करा लिया गया है. अमेरिका और इजरायल के सीधे हमलों के बाद अब यह चालू नहीं है.
इजरायल ने मंगलवार सुबह अपनी तीसरी मिसाइल चेतावनी जारी की. वहां की मीडिया के मुताबिक, पश्चिमी नेगेव और अराद क्षेत्र में धमाकों की आवाजें सुनी गईं हैं.
ट्रंप के पांच दिन वाले सीजफायर का असर आज बाजार पर दिखा. भारत में शेयर बाजार ग्रीन रहा. सेंसेक्स 1014 अंक बढ़कर खुला, वहीं निफ्टी 350 अंक ऊपर रहा.
ईरान की सेना की तरफ से कहा गया कि होर्मुज पर उनका पूरा नियंत्रण है. प्रवक्ता ने कहा कि ईरान ‘समझदारी और ताकत’ के साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नियंत्रित करता है और क्षेत्रीय जलक्षेत्र पर उसका ही वर्चस्व है.
ईरान ने एक वीडियो में US सेना का एक क्षतिग्रस्त ‘LUCAS’ वन-वे अटैक सिस्टम दिखाया गया है. यह मॉडल ईरान के ‘शाहेद’ ड्रोन जैसा ही है. ईरान का कहना है कि इस ड्रोन को मार गिराने के साथ ही, अब तक गिराए गए ड्रोनों की कुल संख्या 131 हो गई है.
इजरायली विमानों ने दक्षिणी लेबनान के अल-रशीदिया में अल-अमाना गैस स्टेशन पर हवाई हमला किया.
इजरायली सेना ने आज सुबह देश के नागरिकों के लिए एक आपातकालीन चेतावनी जारी की है. IDF के अनुसार, ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों का एक बड़ा जत्था इजरायली हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है. होम फ्रंट कमांड ने सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर निर्देश भेजे हैं कि वे तुरंत सुरक्षित स्थानों या बंकरों में चले जाएं.
ट्रंप ने युद्ध के लिए वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ को ज़िम्मेदार ठहराया है. ट्रंप ने कहा, ‘पीट, मुझे लगता है कि सबसे पहले आवाज उठाने वाले आप ही थे. आपने कहा था, चलो, इसे करते हैं.’ ट्रंप ने आगे कहा कि वॉर सेक्रेटरी हेगसेथ ने सबसे पहले ईरान युद्ध के लिए जोर दिया था.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान युद्ध की शुरुआत के पीछे की कहानी बताते हुए रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की ओर इशारा किया. ट्रंप ने कहा, ‘पीटर, मुझे लगता है कि आप सबसे पहले बोलने वाले व्यक्ति थे. आपने कहा था- ‘चलिए, यह (हमला) करते हैं.’
ईरान युद्ध की लपटें अब पड़ोसी देशों के नागरिक बुनियादी ढांचे को भी अपनी चपेट में ले रही हैं. मंगलवार तड़के कुवैत के ऊर्जा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा ईरानी ड्रोनों और मिसाइलों को बीच में रोकने के दौरान गिरे मलबे और छर्रों से हाई-वोल्टेज बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं.
रॉयटर्स और सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, अनबर प्रांत में स्थित PMF के ऑपरेशंस हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में भारी तबाही हुई है. इस हमले में 6 लड़ाके मारे गए हैं और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. PMF ने आधिकारिक बयान जारी कर अपने अनबर ऑपरेशंस कमांडर साद अल-बैजी की मौत की पुष्टि की है.
मंगलवार तड़के लेबनान की राजधानी बेरूत एक बार फिर धमाकों से दहल उठी. इजरायली सेना (IDF) ने दक्षिणी उपनगरों में हिजबुल्लाह के संदिग्ध ठिकानों पर सिलसिलेवार हवाई हमले किए. हमलों से पहले इजरायल ने कई इलाकों को खाली करने की सख्त चेतावनी जारी की थी, जिसके बाद हजारों लोग अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखे गए.
ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात ईरान के दो महत्वपूर्ण औद्योगिक शहरों- खुर्रमशहर और इस्फ़हान को निशाना बनाया गया. इन हमलों से ईरान के पावर ग्रिड और गैस सप्लाई नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा है. पाइपलाइन फटने से खुर्रमशहर के पावर स्टेशन की बिजली उत्पादन क्षमता ठप हो गई है. स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के इलाकों में आग की लपटें देखी गईं.
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी बुधवार को अल्जीरिया की आपात यात्रा पर जा रही हैं. यह कदम तब उठाया गया है जब कतर ने ‘फोर्स मेज्योर’ लागू करते हुए इटली को होने वाली गैस सप्लाई को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू