US-Israel-Iran War LIVE: 'ईरान पर हमले रोकने को तैयार, भले ही बंद रहे होर्मुज का रास्ता', सहयोगियों से बोले ट्रंप – AajTak

Feedback
ईरान पर हमले रोकने को तैयार है अमेरिका, सहयोगियों से बोले ट्रंप
US-Israel War: अमेरिका में पेट्रोल की कीमत में भारी इजाफा
Iran-US Live Updates: ईरान हमले में नहीं लगाया गया डिफेंस फंड- पेंटागन
US-Iran War Live: तेल टैंकर में हमले के बाद रिसाव का खतरा
Iran-US War Updates: यूएई में तेल टैंकर पर हमला
US-Israel-Iran War: युद्ध खत्म करने पर नेतन्याहू का बयान
Iran-Israel Conflict: इजरायली हमले में हिजबुल्लाह यूनिट के डिप्टी कमांडर की मौत!
Iran-US Live: शारजाह में प्रशासनिक इमारत पर हमला
US-Israel War: बगदाद एयरपोर्ट के पास ड्रोन अटैक
US-Israel-Iran War LIVE: ईरान लगातार अरब देशों में अमेरिका-इजरायल के ठिकानों पर हमले कर रहा है. इस बीच ईरानी विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने अरब देशों को भाईचारे का संदेश दिया है. अराघची ने सऊदी अरब को ईरान का भाई बताया है और कहा है कि ईरान के निशाने पर सिर्फ अमेरिका और इजरायल के ठिकाने हैं
अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,  ईरान सऊदी अरब साम्राज्य का सम्मान करता है और उसे अपना भाई मानता है. ईरानी विदेश मंत्री ने आगे कहा, हमारे अभियान उन दुश्मन आक्रमणकारियों के खिलाफ हैं जो न तो अरबों का सम्मान करते हैं और न ही ईरानियों का, और न ही किसी तरह की सुरक्षा दे सकते हैं. 
अराघची ने अरब देशों से कहा कि ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हवाई कमान के साथ जो किया, उसे देखना चाहिए. अराघची ने अरब देशों के कहा कि अमेरिकी सेना को अपने देश से बाहर निकालने का यही सही समय है.
वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों को बताया है कि वो ईरान के खिलाफ चल रहे अमेरिकी ऑपरेशन को खत्म करना चाहते हैं, भले ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता काफी हद तक बंद क्यों न रहे. ट्रंप ने हाल के दिनों में अपने निकट सहयोगियों से कहा है कि वो ईरान में लंबे वक्त तक चलने वाले युद्ध से बचना चाहते हैं और आने वाले हफ्तों में संघर्ष को खत्म कर सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि लगभग एक महीने से जारी इस सैन्य ऑपरेशन को ट्रंप चार से छह हफ्ते के अंदर खत्म करने की सार्वजनिक टाइमलाइन पर अड़े हुए हैं.
 
अमेरिका में पेट्रोल की औसत खुदरा कीमत 4 डॉलर प्रति गैलन के स्तर पर पहुंच गई है. अगस्त 2022 के बाद ये पहली बार है जब कीमतें इस आंकड़े तक पहुंची हैं.  
 
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने रक्षा सचिव हेगसेथ के. ब्रोकर ने ईरान हमले से ठीक पहले डिफेंस फंड खरीदने की कोशिश की खबरों को खारिज किया है. पेंटागन ने बताया कि हमले की जानकारी का इस्तेमाल किसी भी तरह के आर्थिक लाभ या निवेश के लिए नहीं किया गया था.
दुबई बंदरगाह पर एक बड़े कुवैती तेल टैंकर को ईरानी हमले में निशाना बनाया गया है. इस हमले के बाद ‘अल-सल्मी’ नाम के तेल टैंकर में भीषण आग लग गई, हालांकि राहत की बात ये है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. कुवैत ने चेतावनी दी है कि इस हमले के कारण आसपास के समुद्री जल में तेल का रिसाव हो सकता है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है. अधिकारी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं.
 
ब्रिटिश समुद्री व्यापार संचालन प्राधिकरण (UKMTO) ने जानकारी दी है कि संयुक्त अरब अमीरात के तट के पास एक तेल टैंकर पर मिसाइल या किसी प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया. इस हमले के कारण जहाज पर आग लग गई. 
 
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि वो इस युद्ध के खत्म होने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं कर रहे हैं. 
 
इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने जानकारी दी है कि उन्होंने हिजबुल्लाह की यूनिट 1800 के डिप्टी कमांडर हमजा इब्राहिम राकिन और उसी यूनिट के ऑपरेशन्स ऑफिसर को एक हमले में मार दिया है. राकिन, हिजबुल्लाह और दूसरे फिलिस्तीनी संगठनों के बीच एक मुख्य कड़ी के रूप में काम करता था. उसकी ये यूनिट लेबनान, गाजा, सीरिया और वेस्ट बैंक में सक्रिय आतंकी संगठनों के बीच तालमेल बिठाने और सैन्य गतिविधियों को कंट्रोल करने के लिए जिम्मेदार मानी जाती है.
 
यूएई के शारजाह में एक प्रशासनिक इमारत पर हमला हुआ है. शारजाह प्रशासन के मुताबिक, थुरैया टेलीकॉम की प्रशासनिक बिल्डिंग को ईरान की ओर से आए एक ड्रोन के जरिए निशाना बनाया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है.
 
इराक में बगदाद एयरपोर्ट के पास स्थित एक अमेरिकी राजनयिक सुविधा को ड्रोन के जरिए निशाना बनाया गया. फिलहाल इस हमले में हुए नुकसान या किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News