US Israel Iran War Live: डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद तेल की कीमतों में फिर उछाल, 105 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा क – ABP News

मिडिल ईस्ट जंग का आज (2 अप्रैल) को 34वां दिन है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया. ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका की रक्षा के लिए ऑपरेशन फ्यूरी जारी रहेगा. हम लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ईरान को उसके गलत काम की सजा मिली है, वह खतरनाक मिसाइल बनाना चाहता था.
ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार बदलते रुख से अमेरिक सहित दुनियाभर में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. ईरान युद्ध (Iran War) पर लगातार बदलते रुख को लेकर ट्रंप को सोशल मीडिया पर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. कुछ लोग उनका मजाक उड़ाते हुए ‘ट्रंप ऑलवेज चिकन्स आउट (टैको)’ यानी ट्रंप दबाव के चलते अपने फैसले वापस ले लेते हैं या टाल देते हैं जैसे हैशटैग के तहत पोस्ट कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनके विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध का अंत बहुत जल्द हो सकता है. 
ट्रंप ने इससे पहले ईरान को धमकी दी थी कि अगर वह 15 सूत्री अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता है तो तेहरान पर तेज हमले किए जाएंगे. इसके लिए ट्रंप ने पहले 5 दिन का समय दिया था और फिर 10 दिन का. वहीं ने पहली बार कबूल किया है कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी अभियानों ने देश की क्षमताओं को बुरी तरह कमजोर कर दिया है.
इस बीच डेली टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ईरान के खिलाफ अमेरिका सैन्य कार्रवाई में अमेरिका की मदद नहीं करने के बाद यूएस नाटो से बाहर निकलने पर विचार कर रहा है. उन्होंने नाटो को कागजी शेर बताया और कहा कि नाटो की विश्वसनीयता उन्हें बहुत पहले से शक था.
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli PM Benjamin Netanyahu) ने कहा कि ईरान की सत्ता खिलाफ इजरायल का अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के साथ संयुक्त अभियानों ने ईरानी शासन की जड़ें हिला दी हैं. नेतन्याहू ने कहा, ‘अमेरिका के साथ संयुक्त अभियान के एक महीने के भीतर हम उस आतंक के शासन को कुचल रहे हैं, जो अमेरिका मुर्दाबाद, इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगा रहा था.’
वहीं ईरान ने अब खुद को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का गेटकीपर घोषित कर दिया है. इसका मतलब ये है कि इस रास्ते से जो भी जहाज गुजरेगा उससे तेहरान मोटी रकम वसूलेगा. इससे पहले ईरान ने कभी भी इस रास्ते का इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए नहीं किया गया था.
पिछले कारोबारी दिन (बुधवार) की शानदार तेजी के बाद पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के तेज होने के संकेतों के बीच गुरुवार (2 अप्रैल) को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला और शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी, दोनों में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.
ट्रंप के भाषण में  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुलने पर कोई जवाब नहीं आया और अब तेल 5 प्रतिशत उछला और 106 डॉलर पार हो गया है. कच्चे तेल का ब्रेंट कॉन्ट्रैक्ट करीब 5% चढ़कर $106.16 प्रति बैरल पर पहुंच गया. लॉन्ग वीकेंड से पहले शेयर बाजार के लिए ये खबर और भारी हो सकती है.
 
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News