अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग को 5 सप्ताह पूरे हो चुके है. आज (7 अप्रैल) को युद्ध के 39वां दिन भी दोनों ओर से एक-दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है. लेबनान में एक दिन में इजरायल की ओर से अलग-अलग जगहों पर किए गए अटैक में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 लोग घायल हुए हैं. वहीं, इजरायल ने ईरान के कोम शहर की एक रिहायशी बिल्डिंग को भी निशाना बनाया. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक लोकल अधिकारी ने बताया ईरानी शहर कोम में एक रिहायशी बिल्डिंग पर US-इजरायली हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं.
जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) खोलने के लिए ईरान को अल्टीमेटम दे रहे हैं. ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को सोमवार तक की मोहलत दी. हालांकि, ईरान फिर से वही बात दोहराई कि होर्मुज स्ट्रेट खुला है. ईरान के लिए मंगलवार तक की चेतावनी जारी करते हुए कि यदि उन्होंने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ नहीं खोला, तो उनके बिजली केंद्रों और पुलों को निशाना बनाया जाएगा, जिससे वहां नर्क जैसे हालात पैदा हो जाएंगे. IRGC नौसेना का कहना है कि अमेरिका और इजरायल के लिए होर्मुज स्ट्रेट कभी भी अपनी पुरानी स्थिति में कभी वापस नहीं लौटेगा. एक बयान जारी कर इस रणनीतिक जलमार्ग पर ईरान ने अपने रुख को दोहराया है. आईआरजीसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “होर्मुज स्ट्रेट कभी भी अपनी पुरानी स्थिति में वापस नहीं लौटेगा, खासकर अमेरिका और इजरायल के लिए.’
ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को अमेरिका में ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. US कांग्रेसी जेक ऑचिनक्लॉस ने बताया कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर स्ट्राइक का ऑर्डर देकर पूरी तरह फेल हो गए, और उन्हें अमेरिकन हिस्ट्री का अकेला ऐसा प्रेसिडेंट बताया, जिसने अकेले जंग शुरू की और हार गया. युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ फोन पर बातचीत की है. उन्होंने पिछले 37 दिनों में ईरानी लोगों के खिलाफ अमेरिका और इजरायली सरकार द्वारा किए गए हमलों के बारे में बताया.
पश्चिमी एशिया में छिड़ी जंग के बीच अमेरिका में रहने वाले ईरानी नागरिकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में रहने वाले ईरानियों के 4000 वीजा रद्द करने की तैयारी कर रहे हैं.
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोआन का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि यह निरर्थक अवैध युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो जाएगा.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.