मिडिल ईस्ट जंग का आज (2 अप्रैल) को 34वां दिन है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया. ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका की रक्षा के लिए ऑपरेशन फ्यूरी जारी रहेगा. हम लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ईरान को उसके गलत काम की सजा मिली है, वह खतरनाक मिसाइल बनाना चाहता था.
ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार बदलते रुख से अमेरिक सहित दुनियाभर में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. ईरान युद्ध पर लगातार बदलते रुख को लेकर ट्रंप को सोशल मीडिया पर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. कुछ लोग उनका मजाक उड़ाते हुए ‘ट्रंप ऑलवेज चिकन्स आउट (टैको)’ यानी ट्रंप दबाव के चलते अपने फैसले वापस ले लेते हैं या टाल देते हैं जैसे हैशटैग के तहत पोस्ट कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनके विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध का अंत बहुत जल्द हो सकता है.
ट्रंप ने इससे पहले ईरान को धमकी दी थी कि अगर वह 15 सूत्री अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता है तो तेहरान पर तेज हमले किए जाएंगे. इसके लिए ट्रंप ने पहले 5 दिन का समय दिया था और फिर 10 दिन का. वहीं ने पहली बार कबूल किया है कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी अभियानों ने देश की क्षमताओं को बुरी तरह कमजोर कर दिया है.
इस बीच डेली टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ईरान के खिलाफ अमेरिका सैन्य कार्रवाई में अमेरिका की मदद नहीं करने के बाद यूएस नाटो से बाहर निकलने पर विचार कर रहा है. उन्होंने नाटो को कागजी शेर बताया और कहा कि नाटो की विश्वसनीयता उन्हें बहुत पहले से शक था.
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की सत्ता खिलाफ इजरायल का अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के साथ संयुक्त अभियानों ने ईरानी शासन की जड़ें हिला दी हैं. नेतन्याहू ने कहा, ‘अमेरिका के साथ संयुक्त अभियान के एक महीने के भीतर हम उस आतंक के शासन को कुचल रहे हैं, जो अमेरिका मुर्दाबाद, इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगा रहा था.’
वहीं ईरान ने अब खुद को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का गेटकीपर घोषित कर दिया है. इसका मतलब ये है कि इस रास्ते से जो भी जहाज गुजरेगा उससे तेहरान मोटी रकम वसूलेगा. इससे पहले ईरान ने कभी भी इस रास्ते का इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए नहीं किया गया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन फ्यूरी’ जारी रहेगा. कहा, ‘आज शाम जब हम बात कर रहे हैं, तो अमेरिका की सेना का ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू हुए अभी एक महीना ही हुआ है; पिछले 4 सप्ताह में हमारी सेनाओं ने युद्ध के मैदान में निर्णायक और जबरदस्त जीत हासिल की है. ऐसी जीत, जो बहुत कम लोगों ने पहले कभी देखी होगी.’
उन्होंने मध्य पूर्व में अपने सहयोगियों इजरायल, सऊदी अरब, कतर, यूएई, कुवैत और बहरीन को भी धन्यवाद दिया और कहा, ‘वे बहुत अच्छे रहे हैं, और हम उन्हें किसी भी तरह से हानि पहुंचने या असफल होने नहीं देंगे.’
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.