Feedback
अमेरिकी सेना ने मार गिराए ईरान के ड्रोन
लेबनान में इजरायल का ‘ऑपरेशन क्लीन
ईरान का ट्रंप को करारा जवाब
UAE पर ईरान का बड़ा हमला
ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना (Dimona) शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आवाजाही ठप होने से तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई चेन बुरी तरह चरमरा गई है. दर्जनों मालवाहक जहाज और टैंकर अभी भी समुद्र के बीच फंसे हुए हैं, जिससे दुनिया भर में ईंधन की कीमतों में उछाल आने का खतरा मंडरा रहा है. इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि वह 48 घंटों के भीतर ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का रास्ता साफ करे नहीं तो अमेरिकी सेना ईरान के पावर प्लांट्स को निशाना बनाना शुरू कर देगी. पढ़ें जंग से जुड़ी हर ताजा अपडेट-
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ता जा रहा है। U.S. Central Command (CENTCOM) ने एक नया वीडियो जारी कर दावा किया है कि अमेरिकी सेना लगातार ईरान के वन-वे अटैक ड्रोनक्षमता को नष्ट कर रही है. अमेरिकी सेना का कहना है कि इन ड्रोन का इस्तेमाल क्षेत्र में अंधाधुंध हमलों के लिए किया जा रहा था, जिनमें नागरिकों को भी निशाना बनाया गया.
U.S. forces continue to eliminate the Iranian regime’s one-way attack drone capabilities, which they’ve used to indiscriminately target civilians throughout the region. pic.twitter.com/AbdLMmtoei
इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग अब लेबनान तक फैल गई है. रविवार को इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने लेबनान सीमा पर बड़े पैमाने पर सैन्य वाहनों और सैनिकों की तैनाती की है. यह कदम हिजबुल्लाह द्वारा इजरायली क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर रॉकेट हमलों के जवाब में उठाया गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के पावर प्लांट्स को “मिटाने” की धमकी के बाद, ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने होर्मुज की स्थिति को स्पष्ट करते हुए इसे अमेरिका द्वारा शुरू किया गया “चुनिंदा युद्ध” करार दिया. विदेश मंत्री ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट आधिकारिक तौर पर बंद नहीं है. उन्होंने कहा कि जहाजों की आवाजाही इसलिए रुकी है क्योंकि बीमा कंपनियां अमेरिका द्वारा शुरू किए गए युद्ध से डरी हुई हैं, न कि ईरान से.
सोमवार तड़के संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न हिस्सों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं. UAE के रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ये आवाजें ईरान की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट करने के कारण हुई थीं. मंत्रालय के अनुसार, UAE की वायु रक्षा प्रणालियों और लड़ाकू विमानों ने कई खतरों को सफलतापूर्वक हवा में ही नष्ट कर दिया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू