click this icon for latest updates
US-Israel-Iran War News Live Updates: ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल संघर्ष का असर दुनिया के अन्य देशों पर भी पड़ रहा है. होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव ने दूसरे देशों की परेशानी बढ़ा दी है. इस रास्ते से देश दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतर तेल की सप्लाई होती है. स्ट्रेट में तनाव की वजह से कई देशों के लिए संकट की स्थिति पैदा हो गई है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए यूएस के साथ मिलकर अन्य प्रभावित देश वॉरशिप भेजेंगे.
युद्ध के बीच ट्रंप ने ईरान से एक बार फिर सरेंडर करने को कहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने NBC को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि मोजतबा खामेनेई अगर जिंदा हैं तो उन्हें अपने देश के लिए कुछ बहुत समझदारी भरा काम करना चाहिए और सरेंडर करना चाहिए.
अमेरिका ने ईरान के अहम खर्ग द्वीप पर भी हमला किया है जिससे तनाव बढ़ गया है. खर्ग द्वीप ईरान के लिए एक बेहद अहम केंद्र है और कच्चे तेल के निर्यात के लिए उसके सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है. ईरान के तेल उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा फारस की खाड़ी में स्थित इस द्वीप पर मौजूद सुविधाओं के जरिए ही आगे भेजा जाता है.
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि ईरान के तेल और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर किसी भी हमले का जवाब अमेरिकी कंपनियों से जुड़ी क्षेत्रीय सुविधाओं पर जवाबी हमले के रूप में दिया जाएगा. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी ब्रॉडकास्टर MS Now के साथ एक इंटरव्यू में अराघची ने कहा कि हमारी सेना पहले ही कह चुकी है कि अगर हमारे तेल और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला होता है तो जवाबी कार्रवाई करेंगे. इस क्षेत्र में किसी भी ऐसी ऊर्जा सुविधा पर हमला किया जाएगा जो किसी अमेरिकी कंपनी के स्वामित्व में है या जिसमें उस कंपनी की आंशिक हिस्सेदारी है.
इजरायली सेना के अनुसार, मिशिगन के टेम्पल इज़राइल सिनागॉग हमले का आरोपी अयमन ग़ज़ाली था। उसका भाई इब्राहिम ग़ज़ाली हिजबुल्लाह कमांडर था, जिसे हाल ही में इज़रायली वायुसेना ने मार गिराया.
इजरायली मीडिया के मुताबिक रविवार को ईरान की मिसाइल का एक टुकड़ा इजरायल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की रिहायशी इमारत पर गिरा. अभी नुकसान या किसी के घायल होने की पूरी जानकारी नहीं मिली है.
https:/x.com/IranObserver0/status/2033121145935802690
US-Israel-Iran War News Live Updates: ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से US और इजरायल के हवाई हमलों में 425 महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है. ये आंकड़े मिज़ान न्यूज़ एजेंसी ने जारी किए हैं. वहीं ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अनुसार, हमलों में मरने वालों की कुल संख्या 1,300 से ज़्यादा हो गई है.
US-Israel-Iran War News Live Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहयोगी देशों पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए संयुक्त प्रयास का दबाव बना रहे हैं. इस मामले पर दक्षिण कोरिया की प्रतिक्रिया आई है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि हम इस मामले पर अमेरिका के साथ मिलकर काम करेंगे और पूरी तरह से समीक्षा करने के बाद ही कोई फैसला लेंगे.
US-Israel-Iran War News Live Updates: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पीछा जारी रखने का संकल्प लिया है. IRGC ने कहा है कि नेतन्याहू उनके निशाने पर बने रहेंगे.
Iran vs America War: ईरान ने इजरायल को सैन्य ठिकानों की जानकारी भेजने के आरोप में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है. तस्नीम न्यूज़ एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी ईरान में इन लोगों को इजरायल के साथ सहयोग करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
Iran vs America War: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दो जगहों से खर्ग द्वीप और अबू मूसा द्वीप पर हमले किए. उन्होंने इस कदम को खतरनाक बताया और कहा कि ईरान जवाब देगा लेकिन, UAE के आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाने से बचने की कोशिश करेगा.
Iran vs America War: मध्य इजरायल में कई जगहों पर एयर रेड सायरन बजने का आवाजें आई हैं क्योंकि ईरान की तरफ से हुए मिसाइल हमले से कई इलाकों में ज़ोरदार धमाके हुए हैं. कुछ इलाकों में मलबा गिरने की भी खबरें आई हैं. जॉर्डन के अकाबा में भी खतरे के सायरन बजे हैं.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
होर्मुज स्ट्रेट के बाद अब इस अहम समुद्री रूट के बंद होने का खतरा! क्या ईरान के समर्थन में जंग छेड़ेगा हूती?
ईरान से जंग के बीच कहां हैं नेतन्याहू? मौत की अटकलों पर आखिर इजरायल सरकार ने जारी किया बयान
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईरान ने UAE पर फिर किए हमले, होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव ने दुनिया की परेशानी बढ़ाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप की नई चाल, दूसरे देशों से मांगा ये बड़ा हथियार
बढ़ती महंगाई के बीच लोगों की जेब काट रही है पाकिस्तान सरकार, इन कर्मचारियों की सैलरी में की गई कटौती
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.