Uttarakhand Weather Update 24 December 2025: उत्तराखंड के मैदानी इलाके घने कोहरे और भीषण ठिठुरन की चपेट में हैं. मौसम विज्ञान ने घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. आप भी जाने का सोच रहे हैं तो वहां के मौसम का हाल जरूर जान लें.जानिये ताजा अपडेट…
Trending Photos
Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और कड़ाके की ठंड अभी और दुश्वारी बढ़ा सकती है. कल क्रिसमस है और लोग पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं. इस समय पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है. चटख धूप खिलने से पहाड़ी क्षेत्रों के साथ ही देहरादून और आसपास के इलाकों में पारे में इजाफा हुआ. मंगलवार को घने कोहरे के कारण ऊधमसिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति रही. इसलिए किसी भी तरह की प्लानिंग से पहले मौसम के बारे में जरूर जान लें. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है.
कैसा है उत्तराखंड का मौसम
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है. प्रदेश के पर्वतीय जनपदों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक शुष्क मौसम ने तापमान बढ़ाया हुआ है. मंगलवार को देहरादून समेतत आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही लेकिन थोड़ी ही देर बाद चटक धूप खिलने से तापमान में इजाफा हुआ.
ऊधमसिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा
वहीं, ऊधमसिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा दुश्वारी बढ़ा रहा है. वहीं, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने को कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (23.12.2025)
हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर 23 दिसंबर की सुबह तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है।
YouTube : https://t.co/OcGaMe6AFv
Facebook : https://t.co/uZ9GhqF7ND… pic.twitter.com/guBGxNHHIN— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 23, 2025
दैनिक मौसम परिचर्चा (23.12.2025)
हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर 23 दिसंबर की सुबह तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है।
YouTube : https://t.co/OcGaMe6AFv
Facebook : https://t.co/uZ9GhqF7ND… pic.twitter.com/guBGxNHHIN
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 23, 2025
जानिए तापमान का हाल
मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया.जबकि पर्वतीय क्षेत्र में भी दिन का पारा सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 13.7 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा. बात करें मुक्तेश्वर के अधिकतम तापमान की तो ये19.4 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
घने कोहरे ने बढ़ाई दुश्वारियां
वहीं, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गईं. रात के समय पारे में गिरावट आने से सर्दी बढ़ गई है. कोहरा छाने के कारण देहरादून आने वाली उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं. गिरते तापमान और कोहरे के कारण ठिठुरन बढ़ रही है। ऐसे में डॉक्टर स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह भी दे रहे हैं. जरूरी होने पर ही घर से निकलने की बात कह रहे हैं.
उत्तराखंड में ठंड का टॉर्चर…40 घंटे बरसेंगे बादल! देहरादून समेत कई मैदानी क्षेत्रों घने कोहरे और भीषण ठंड का अलर्ट
Uttarakhand Weather Today: कोहरे की ‘कैद’ में उत्तराखंड, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, पढ़ें IMD का अलर्ट
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.