—विज्ञापन—
Valentine's Day 2026 Movie Releases: फरवरी का महीना प्यार का महीना कहलाता है. कपल्स अपने पार्टनर्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं. ऐसे में Valentine Day 2026 से पहले रिलीज होने वाली ये 3 फिल्में आपके लिए पर्फेक्ट साबित हो सकती हैं.
Valentine Day 2026 आने वाला है और उसके पहले सिनेमाघरों में रोमांस का धमाका होने वाला है. फरवरी के पहले हफ्ते में तीन जबरदस्त रोमांटिक फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. बड़े पर्दे पर यह फिल्में अपने रोमांस से धमाल मचा सकती हैं. (Credit- Printerest)
इनमें शाहिद कपूर का गहरा प्यार, शनाया कपूर का नया रोमांस से भरी लव स्टोरी दिखने वाली हैं. ये फिल्में दर्शकों को प्यार के अलग-अलग रंग दिखाएंगी. ट्रेलर और टीजर देखकर फैंस पहले ही दीवाने हो चुके हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में. (Credit- Printerest)
O Romeo- यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है. फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी कमाल करेगी. विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड की सच्ची कहानी पर आधारित है.
शाहिद एक गैंगस्टर उस्तारा का रोल निभाया हैं, जो अफशा (तृप्ति) से बेइंतहा प्यार करता है. लेकिन प्यार के बीच एक्शन, धोखा और बदला की कहानी है. नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी और तमन्ना भाटिया भी इस फिल्म में दिखाई देंगे. इस फिल्म के साजिद नादियाडवाला प्रोडक्शन है. ये फिल्म वैलेंटाइन वीक का सबसे बड़ा धमाका साबित हो सकती है.
Tu Ya Mein- यह फिल्म भी 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है. इसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव साथ मिलकर धमाल मचाने वाले हैं. बिजॉय नंबियार के डायरेक्शन में ये सरवाइवल थ्रिलर है.
इस फिल्म में प्यार, डर और जिंदगी-मौत की जंग दिखाई गई है. टीजर में शनाया का स्विमिंग पूल सीन और खौफनाक मगरमच्छ ने दर्शकों को चौंका दिया. आनंद एल राय प्रोडक्शन है. शनाया की यह दूसरी फिल्म है, जो वैलेंटाइन पर कपल्स के लिए परफेक्ट रहेगी.
Bara Badhu- तीसरी फिल्म 'बारा बधु' भी 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी. यह ओडिया फिल्म है लेकिन हिंदी दर्शकों को भी पसंद आ सकती है. इसमें शिवानी और सालेंद्र मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में रोमांस, इमोशन और ड्रामा है.
यह एक खूबसूरत लव स्टोरी है जो परिवार और प्यार की बात करती है. वैलेंटाइन से पहले यह फिल्म दिल छू लेने वाली साबित हो सकती है. इस तरह की फिल्में Valentine Day 2026 के लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं. इनमें आपको भर-भरकर रोमांस मिलेगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in