VIDEO: यूपी की बीजेपी सरकार को फॉलो कर रही तेलंगाना की कांग्रेस सरकार, ओवैसी का दावा – Zee News

कांग्रेस और BJP एक जैसे हैं ये कहकर एआईएआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है. इस बार उनके निशाने पर सिर्फ बीजेपी नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी भी आई. उन्होंने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का नाम लेकर तीखा सियासी हमला बोला है.
Trending Photos
Yogi Adityanath and Revanth Reddy: हिजाब, शरियत, टोपी, मस्जिद और दरगाह की दलील देते हुए एआईएमआईएम (AIMIM) पार्टी के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी (Akbaruddin Owaisi) ने कांग्रेस और बीजेपी को मुस्लिमों का दुश्मन करार दिया है. अकबरुद्दीन ने दावा किया कि यूपी के योगी आदित्यनाथ और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी बुलडोजर लेकर एक ही रास्ते पर चल रहे हैं. अकबरुद्दीन ने आरोप लगाया कि बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी मुस्लिमों से नफरत है और यूपी में जिस तरह से योगी का बुलडोज़र मस्जिदों पर गरज रहा है वैसे ही तेलंगाना में कांग्रेस की रेड्डी सरकार भी मुस्लिमों के घरों और मस्जिदों पर कार्रवाई कर रही है.

 बीजेपी और कांग्रेस में कोई फर्क नहीं: ओवैसी

एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘उधर योगी बुलडोजर के जरिए घर गिरवाते हैं, तो यहां पर रेड्डी भी गिरा रहे हैं. वहां योगी मजारों को गिरा रहे तो यहां का रेवंत रेड्डी भी दरगाहों को ध्वस्त कर रहा है. कोई फर्क नहीं है योगी में ना इस रेड्डी में, कोई फर्क नहीं है बीजेपी और कांग्रेस में’.


कल महबूबा, मोदी जी की इज़राइल विजिट को लेकर आँसू बहा रही थी

Add Zee News as a Preferred Source

आज ये औवेसी,, योगीजी की बुलडोज़र वाली कार्यवाही पर रोना रो रहा है
हमारी एकजुटता का परिणाम यह है कि — इनका 15
मिनिट वाला भूत उतर चुका है,,
हमसे इतनी दुश्मनीं है तो  छोड़ क्यों नहीं देते —
  pic.twitter.com/6a7WBepkfR
— Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) February 27, 2026
अकबरुद्दीन ओवैसी के इस बयान को बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सियासी बयानबाजी करार दिया है. हालांकि यूपी के कुछ मुसलमानों ने भी अकबरुद्दीन ओवैसी के इस बयान को गलत ठहराया है. उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार कानून के हिसाब से चल रही है.’

कौन हैं अकबरुद्दी ओवैसी?

इससे कुछ दिन पहले भी अकबरुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए सीएम योगी को टारगेट करते हुए यूपी आने की चेतावनी दी थी. अकबरुद्दीन ओवैसी AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई हैं और पार्टी के बड़े चेहरों में गिने जाते हैं. AIMIM यूपी में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में अपना झंडा बुलंद करेगी. 
अकबरुद्दीन ओवैसी ने साल 2012 में 15 मिनट वाला भड़काऊ बयान दिया था, तब उन्होंने कहा था कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा लो, बता देंगे कि किसमें हिम्मत है.  उनके इस बयान पर खूब बवाल मचा था. 
अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा था, ‘हिंदुस्तान हम 25 करोड़ हैं, तुम 100 करोड़ हो न, ठीक है तुम तो हमसे इतने ज्यादा हो, 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा लो हम बता देंगे कि किसमें हिम्म्त है और कौन ताकतवर है.’ उनपर इन बयानों की वजह से केस भी दर्ज हुआ था और जेल भी गए थे, लेकिन बाद में कोर्ट ने ओवैसी को बेनिफिट ऑफ डाउट देते हुए संदेह के आधार पर बरी कर दिया था’.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News