Viral News: शख्स को Sick Leave अप्लाई करना पड़ा भारी, मैनेजर ने मांग ली लाइव लोकेशन; फिर जो हुआ… – india.com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Viral News: मैनेजर का दखल अगर सिर्फ काम तक सीमित रहे, तो सही है लेकिन जब कोई कर्मचारी छुट्टी पर हो और तब भी उससे निजी जानकारी मांगी जाए, तो यह गलत लगता है. आजकल वर्क-लाइफ बैलेंस की बात होती है, लेकिन कई जगहों पर मैनेजर अब भी कर्मचारियों की निजी आजादी में दखल देते हैं. ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर सामने आया, जहां एक कर्मचारी ने अपने मैनेजर की चैट शेयर की. इस चैट में मैनेजर ने छुट्टी लेने के बावजूद कर्मचारी से उसकी लाइव लोकेशन मांग ली. इस घटना ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी कि क्या ऑफिस को किसी की निजी लोकेशन जानने का अधिकार है.
रेडिट पोस्ट के मुताबिक, मैनेजर ने कर्मचारी को मैसेज किया कि दिन खत्म होने तक अपने डॉक्यूमेंट्स जमा करो और साथ ही अपनी लाइव लोकेशन भी भेजो. डॉक्यूमेंट्स देने की बात तो कर्मचारी ने मान ली, लेकिन जब उसने लोकेशन शेयर करने पर सवाल उठाया, तो मैनेजर ने कहा कि यह HR का निर्देश है. कर्मचारी ने जब HR के लिखित निर्देश मांगे, तो मैनेजर के पास कोई ठोस जवाब नहीं था. उसने बस इतना कहा कि उसने किसी सीनियर मैनेजर से बात की है. इसके बाद भी मैनेजर बार-बार यही पूछता रहा कि लोकेशन शेयर करने में आखिर समस्या क्या है?

कर्मचारी ने रेडिट पर बताया कि उसे तेज सिरदर्द था, इसलिए उसने पहले दिन छुट्टी ली. अगले दिन भी तबीयत ठीक न होने पर उसने दोबारा छुट्टी मांगी. बॉस ने HR से बात करने को कहा और HR ने मेडिकल या वैध डॉक्यूमेंट मांगे. कर्मचारी ने यह बात बॉस को बता दी, लेकिन इसके बावजूद उससे लाइव लोकेशन शेयर करने को कहा गया. कर्मचारी को यह मांग बिल्कुल गलत लगी. उसने पूछा कि क्या छुट्टी पर होने के दौरान किसी कर्मचारी से इस तरह की निगरानी करना सही है और अगर वह मना करे तो इसके क्या नतीजे हो सकते हैं?
यह पोस्ट r/IndianWorkplace पेज पर डाली गई, जिसे हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों कमेंट आए. ज्यादातर यूजर्स ने मैनेजर के व्यवहार की आलोचना की. एक यूजर ने लिखा कि अगर बॉस को लगता है कि आप पार्टी कर रहे हैं, तो यह उनका भ्रम है, आपकी लोकेशन कोई मायने नहीं रखती. दूसरे यूजर ने कहा कि सिरदर्द के लिए कौन-सा वैलिड डॉक्यूमेंट होता है, यह आज तक समझ नहीं आया. कई लोगों ने साफ कहा कि यह ऑफिस है, स्कूल नहीं, जहां हर समय रिपोर्ट करना पड़े. यूजर्स का मानना है कि ऐसी मांगें कर्मचारियों की आज़ादी और सम्मान के खिलाफ हैं.

ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और खबरों की दुनिया में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. ऋषभ टेक और Off-Beat से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Viral News: शख्स को Sick Leave अप्लाई करना पड़ा भारी, मैनेजर ने मांग ली लाइव लोकेशन; फिर जो हुआ…
Vlog रिकॉर्ड कर रहा था शख्स, तभी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ रूह कंपा देने वाला मंजर | देखें Viral Video
Husband Wife Video: तलाक के बाद कोर्ट से शून्य गुजारा भत्ता मिला, पति की चालाकी देख हिल गई महिला | देखें वीडियो
Viral Video Today: शख्स की तरक्की बर्दाश्त नहीं कर पाया पड़ोसी, चमचमाती कार पर सैकड़ों स्क्रैच मारकर भागा | देखें वीडियो
Chhipkali Ka Video: छिपकली की पीठ पर फिट कर दिया कैमरा, शख्स को फिर जो दिखा खुद ही चौंक गया | देखें वीडियो
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News