Viral Video: हिंदी गाने पर नाच रहे थे ट्रंप के करीबी काश पटेल? क्या है वीडियो की सच्चाई – Live Hindustan

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह एफबीआई चीफ काश पटेल का है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ ईरानी हैकर्स ने पटेल का निजी ईमेल अकाउंट हैक करके उनके कुछ निजी फोटोस और वीडियो सार्वजनिक कर दिए। इसके बाद यह वीडियो भी लोगों को असली जैसा लगने लगा।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक व्यक्ति हिंदी गाने ‘सुन साहिबा सुन’ पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। कई हैंडल्स ने इसे काश पटेल का कहकर प्रचारित करना शुरू कर दिया। लेकिन वास्तव में इस वायरल वीडियो का काश पटेल या कथित हैकिंग से कोई संबंध नहीं है।
यह वायरल वीडियो इस विवाद से पहले का है और 2022 में ही इंटरनेट पर वायरल हो चुका था। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति काश पटेल नहीं है। बताया जाता है कि यह एक अलग व्यक्ति है, जो अपनी पत्नी के मायके जाने के बाद जश्न मना रहा था। यह वीडियो मूल रूप से 23 दिसंबर 2022 को जैकी नाम के एक यूजर द्वारा पोस्ट किया गया था। हालांकि मूल पोस्ट अब उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह क्लिप पहले भी वायरल हो चुकी थी।
दरअसल, यह पूरा मामला उस वक्त सामने आया था, जब खबर सामने आई की ईरान के एक हैकिंग ग्रुप ने काश पटेल का ईमेल हैक कर लिया है। इसके बाद समूह ने दावा किया कि उसने एक बड़ी मात्रा में पटेल का निजी डाटा हथिया लिया है। दावों के मुताबिक, इस डेटा में 2010 से 2019 के बीच के 300 से अधिक ईमेल, तस्वीरें और दस्तावेज शामिल हैं।
हैकर्स ने काश पटेल की कुछ निजी तस्वीरें भी जारी कीं, जिनमें पटेल को अनौपचारिक माहौल में दिखाया गया है। एक तस्वीर में वह सिगार पीते हुए दिख रहे हैं। वहीं दूसरी में विंटेज कार में बैठे हुए और रम की बोतल के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News