Vivo ने भारत में लॉन्च किए दो सस्ते फोन, मिलेगी 6500mAh की बैटरी, शुरुआती कीमत 14,999 – AajTak

Feedback
Vivo ने भारत में दो किफायती स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, जिनके नाम Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G है. इन दोनों हैंडसेट में 6500mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 50MP तक का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. 
Vivo Y11 5G की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है, जिसमें 4GB + 64GB स्टोरेज मिलती है. वहीं 16,999 रुपये में 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. इस पर 1 हजार रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. 
Vivo Y21 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है, जिसमें 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है. वहीं टॉप एंड वेरिएंट 22,999 रुपये है. चुनिंद बैंक के कार्ड पर 1,500 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. 
Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G का डिस्प्ले 
Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G में एक साइज का पैनल दिया गया है, जो 6.74-inch HD+ वॉटरड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz का डिस्प्ले और 1200Nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. इसमें यूजर्स को लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिलता है. 
यह भी पढ़ें: Google का सबसे सस्ता पिक्सल स्मार्टफोन Pixel 10a कैसा कर रहा काम? देखें Review 
Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G का प्रोसेसर 
Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G, दोनों ही डिवाइस में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो एंड्रॉयड 16 बेस्ड  OriginOS 6 पर काम करता है. इसमें एआई इंटीग्रेशन भी किया गया है, जिसकी मदद से गूगल जेमिनाई, एआई फोटो एनहेंस्ड और एआई डॉक्यूमेंट फीचर मिलते हैं.
Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G का कैमरा 
Vivo Y11 5G में 13MP का प्राइमरी कैमरा लेंस दिया गया है. वहीं Vivo Y21 5G में 50MP का मेन कैमरा और सेकेंडरी कैमरा लेंस है. दोनों ही हैंडसेट में 5MP का कैमरा दिया गया है. 
Vivo के दोनों ही हैंडसेट में 6500mAh की बैटरी दी गई है. हालांकि चार्जिंग स्पीड में अंतर है. जहां Vivo Y21 5G में 44W का फास्ट चार्जर मिलता है. वहीं Vivo Y11 5G में 15W का फास्ट चार्जर दिया गया है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News