Vivo Y300 की भारत में पहली सेल, मिल रहा इतने हजार का डिस्काउंट, ये है कीमत और फीचर्स – Aaj Tak

Feedback
Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और आज उस हैंडसेट की पहली सेल है. इस मोबाइल का नाम Vivo Y300 है. इससे पहले कंपनी Vivo Y300 Plus को भी लॉन्च कर चुकी है. Vivo Y300 मोबाइल Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ आता है. इसकी सेल Vivo ई-स्टोर, Flipkart और Amazon India से खरीद सकते हैं.
Vivo Y300 की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है. इसमें 8GB+128GB वेरिएंट देखने को मिलता है. इसके अलावा 23,999 रुपये की कीमत में 8GB+256GB वेरिएंट मिलता है. इस पर 2 हजार रुपये का बैंक ऑफर मिल रहा है. इसके लिए यूजर्स को चुनिंदा बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करना होगा. इसके अलावा  Vivo  TWS 3e  को डिस्काउंटेड कीमत 1499 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो सिर्फ 30 नवंबर तक मौजूद है.
Vivo Y300 5G में 6.67-inch AMOLED का पंच होल डिस्प्ले है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट्स के साथ आता है.Vivo Y300 की थिकनेस 7.79mm और वजन 188 ग्राम है. 
यह भी पढ़ें: Vivo Y300 भारत में लॉन्च, इसमें दमदार कैमरा और AI फीचर्स, इतनी है कीमत
Vivo Y300 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें प्राइमरी कैमरा 50-megapixel Sony IMX882 सेंसर है और सेकेंडरी कैमरा 2-megapixel Bokeh सेंसर है. इसमें सुपर नाइट एग्लोरिद्म और स्टाइलिश नाइट का फीचर मिलता है. इसमें AI Erase और AI Enhance का सपोर्ट दिया है. 
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है. यह स्मार्टफोन डुअल व्यू वीडियो फीचर के साथ आता है, इसकी मदद से यूजर्स दोनों कैमरों को एक साथ स्पलिट स्क्रीन पर एक्सेस कर सकते हैं. 
यह भी पढ़ें: Vivo X200 और Vivo X200 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, इसमें हैं दमदार फीचर्स और कैमरा
Vivo Y300 5G में यूजर्स को  5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो  80W FlashCharge के साथ आता है. इस हैंडसेट में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. इसके साथ 8GB Ram और  Extended RAM 3.0 फीचर मिलता है, जो वर्चुअल रैम में इजाफा करता है. इसमें IP64 रेटिंग दी है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस बनाती है. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News