Weather Update News: ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिनभर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित देश के लगभग 20 राज्यों में मौसम तेजी से बदल सकता है. कहीं हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.
Trending Photos
IMD Alert for Weather: फरवरी के आखिरी दिनों में ही इस बार गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी थी. तेज धूप और बढ़ते तापमान को देखकर लगने लगा था कि मार्च–अप्रैल में ही सूरज आग उगलने लगेगा और लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी. लेकिन मौसम ने अचानक करवट ली. मार्च के आखिरी हफ्ते में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली. उत्तर भारत के कई हिस्सों में हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है, जिससे वातावरण सुहावना हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से के लिए तत्काल बारिश का अलर्ट जारी किया है.
ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिनभर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित देश के लगभग 20 राज्यों में मौसम तेजी से बदल सकता है. कहीं हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. मौसम के इस अचानक बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों और आम जनजीवन पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है. आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है.
यह भी पढ़ेंः निकाल लीजिए रजाई और कंबल! कहीं तूफान तो कहीं भारी बारिश; IMD का अलर्ट
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनि…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.