Winter Session 2024: चुनाव समाप्त होते ही शीतकालीन अधिवेशन की तैयारी हुई तेज, दोनों सभागार को नए से किये जा रहा तैयार – Ucn News

admin
News Admin
नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2024) के परिणाम सामने आ गए हैं। महायुति (Mahayuti) प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में लौट आई है। गठबंधन को इतनी बड़ी जीत मिलने के बाद अब सरकार गठन को लेकर उठापठक और बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बैठक को देखते हुए राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Maharashtra Assembly Winter Session) को लेकर भी तैयारी तेज हो गई है। इसी के तहत नागपुर (Nagpur) के सिविल लाइन्स स्थित विधान भवन (Legislative Building) में डेंटिंग पेंटिंग का काम तेज हो गया है। एक तरफ जहाँ विधानसभा (Legislative Assembly) और विधान परिषद् (Legislative Council) के सभागार में विधायकों के बैठने के लिए कुर्सियों को नए सिरे से बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक दलों को आवंटित होने वाले कमरों का रंग-रोगन भी किया जा रहा है। 
आमतौर पर नागपुर में आयोजित होने वाले शीतकालीन अधिवेशन की शुरुआत दिसंबर के पहले हफ्ते में होती है। हालांकि, इस बार यह थोड़ा लेट हो सकता है। राज्य में हाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आएं हैं। वहीं अभी तक नई सरकार का गठन नहीं हो पाया है। नई सरकार के आने और उसके बाद विधायकों की शपथ ग्रहण में समय लग सकता है। जिसके कारण इस बार का विधानसभा सत्र है उसके दिसंबर के पहले हफ्ते के बजाय दूसरे हफ्ते में शुरू होने की बात कही जा रही है। 
आम तौर पर नागपुर शीतकालीन सत्र दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होता है। दो सप्ताह तक चलता है. इसकी तैयारी शुरू हो गई है. विधानमंडल सचिवालय ने नागपुर के लोक निर्माण विभाग को सम्मेलन से संबंधित सभी कार्य 9 दिसंबर तक पूरा करने का आदेश दिया है। फिलहाल विधानमंडल में बैठने की व्यवस्था के रखरखाव का काम चल रहा है और फर्नीचर विधान भवन के बाहर रखा गया है। चुनाव के समय तक मंत्रियों के बंगले, कर्मचारियों के लिए आवास और अन्य रखरखाव के काम चल रहे हैं। आचार संहिता से पहले शासनादेश दिया गया था। हालांकि, चुनाव के कारण कुछ कार्यों में देरी की संभावना को ध्यान में रखते हुए भविष्य में इसमें तेजी लायी जायेगी।
यह भी देखें:


Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News