WWE Elimination Chamber 2026 रिजल्ट्स: Seth Rollins की धमाकेदार वापसी, Randy Orton ने कटाया WrestleMania का टिकट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
WWE Elimination Chamber 2026 Results: WWE Elimination Chamber 2026 का सफल समापन हो गया है. शिकागो में हुए इस शो में चार तगड़े मुकाबले हुए. मेंस और वुमेंस चैंबर मैच में खूब मजा आया. शो में दो चैंपियनशिप मैच भी हुए. एजे ली ने टाइटल जीतकर इतिहास रचा. शुरुआत से लेकर अंत तक शो में रोमांच बना रहा. मेन इवेंट में शानदार मैच हुआ. फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार्स को खूब चीयर किया. विमेंस डिवीजन ने अपने कार्य से सभी का दिल जीता. आइए आपको Elimination Chamber रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में एलेक्सा ब्लिस, कियाना जेम्स, रिया रिप्ली, राकेल रॉड्रिगेज, टिफनी स्ट्रेटन और ओस्का ने हिस्सा लिया. सभी स्टार्स ने चैंबर के अंदर बहुत ही खतरनाक मूव्स लगाए. शुरुआत कियाना और टिफनी ने की. इसके बाद अन्य स्टार्स आए. मैच में सबसे पहले एलेक्सा को कियाना ने एलिमिनेट कर सभी को चौंका दिया. इसके बाद राकेल रॉड्रिगेज ने अपना दम दिखाया. उन्होंने ओस्का और कियाना दोनों को साथ में पिन किया. टिफनी स्ट्रेटन ने राकेल को एलिमिनेट किया. मैच के अंत में रिया और टिफनी बच गई थीं. रिया ने टिफनी को चैंबर पॉड में पटका और इसके बाद रिप्टाइड लगाकर पिन करते हुए मैच जीत लिया. अब रिया का सामना रेसलमेनिया 42 में विमेंस चैंपियन जेड कार्गिल के साथ होगा.
बैकी लिंच ने एजे ली के खिलाफ वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. शुरुआत में एजे का दबदबा देखने को मिला. बैकी ने भी वापसी की. उन्होंने ली को खूब मजा चखाया. दोनों कई बार जीत के करीब आईं. बैकी ने चीटिंग करते हुए टर्नबकल भी निकाला, लेकिन वो इसका खुद ही शिकार हो गईं. बैकी टर्नबकल में पटक गई और इसका फायदा एजे ने उठाया. उन्होंने बैकी को ब्लैक विडो लगाया और मैच जीत लिया. इस तरह एजे नई चैंपियन बन गईं.
सीएम पंक ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड की. ये मैच बहुत जबरदस्त रहा. बैलर ने पंक की खूब हालत खराब की. पंक के मुंह से खून भी निकलने लग गया था. रिंग के बाहर भी पंक के ऊपर हमला हुआ. खास बात ये है कि पंक ने बिल्कुल भी हार नहीं मानी और बैलर को जवाब दिया. बैलर कई बार जीत के करीब आए, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में पंक ने बैलर को GTS लगाकर पिन किया और टाइटल रिटेन किया. मैच के बाद दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया.
मेंस चैंबर मैच में कोडी रोड्स, एलए नाइट, रैंडी ऑर्टन, जे’वॉन एवंस, लोगन पॉल और ट्रिक विलियम्स ने हिस्सा लिया. मैच की शुरुआत कोडी और एवंस ने की. एवंस ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स दिखाए. इसके बाद विलियम्स ने भी आकर बवाल मचाया. दोनों कोडी के ऊपर हावी दिखे. इन तीनों ने मिलकर लोगन पॉल को मजा चखाया. ट्रिक और कोडी ने उन्हें पॉड के अंदर पटक दिया. नाइट ने भी दम दिखाया. सबसे अंत में ऑर्टन पॉड से बाहर आए. लोगन ने एवंस को सबसे पहले एलिमिनेट किया. लोगन ने नाइट को भी बाहर का रास्ता दिखाया. लोगन ने ट्रिक को भी एलिमिनेट किया. मैच में मास्क मैन ने आकर लोगन के ऊपर हमला किया. कोडी ने उन्हें एलिमिनेट किया. मास्क मैन और कोई नहीं बल्कि सैथ रॉलिंस थे. मैच में अचानक ड्रू मैकइंटायर ने आकर कोडी पर हमला किया. ऑर्टन ने मैकइंटायर को आरकेओ लगाया. कोडी ने मैकइंटायर को क्रॉस रोड्स लगाया. ऑर्टन ने इसके बाद कोडी को आरकेओ लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की.
ये भी पढ़ें:-AJ Lee ने WWE में 11 साल बाद चैंपियन बनकर रचा इतिहास, Elimination Chamber 2026 में विरोधी को किया चारों खाने चित

RHEA RIPLEY IS HEADED TO WRESTLEMANIA 🙌@RheaRipley_WWE pic.twitter.com/nk4jywxsuk
बैकी लिंच ने एजे ली के खिलाफ वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. शुरुआत में एजे का दबदबा देखने को मिला. बैकी ने भी वापसी की. उन्होंने ली को खूब मजा चखाया. दोनों कई बार जीत के करीब आईं. बैकी ने चीटिंग करते हुए टर्नबकल भी निकाला, लेकिन वो इसका खुद ही शिकार हो गईं. बैकी टर्नबकल में पटक गई और इसका फायदा एजे ने उठाया. उन्होंने बैकी को ब्लैक विडो लगाया और मैच जीत लिया. इस तरह एजे नई चैंपियन बन गईं.
.@TheAJMendez has DONE IT! 🏆

She is the NEW Women's Intercontinental Champion! pic.twitter.com/G1zJHBF0dn
सीएम पंक ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड की. ये मैच बहुत जबरदस्त रहा. बैलर ने पंक की खूब हालत खराब की. पंक के मुंह से खून भी निकलने लग गया था. रिंग के बाहर भी पंक के ऊपर हमला हुआ. खास बात ये है कि पंक ने बिल्कुल भी हार नहीं मानी और बैलर को जवाब दिया. बैलर कई बार जीत के करीब आए, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में पंक ने बैलर को GTS लगाकर पिन किया और टाइटल रिटेन किया. मैच के बाद दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया.
.@CMPunk pulls out the GUTSY win and retains the World Heavyweight Title! 🫡

Next stop ➡️ The #WrestleMania Main Event pic.twitter.com/gNqwoCHrUk
मेंस चैंबर मैच में कोडी रोड्स, एलए नाइट, रैंडी ऑर्टन, जे’वॉन एवंस, लोगन पॉल और ट्रिक विलियम्स ने हिस्सा लिया. मैच की शुरुआत कोडी और एवंस ने की. एवंस ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स दिखाए. इसके बाद विलियम्स ने भी आकर बवाल मचाया. दोनों कोडी के ऊपर हावी दिखे. इन तीनों ने मिलकर लोगन पॉल को मजा चखाया. ट्रिक और कोडी ने उन्हें पॉड के अंदर पटक दिया. नाइट ने भी दम दिखाया. सबसे अंत में ऑर्टन पॉड से बाहर आए. लोगन ने एवंस को सबसे पहले एलिमिनेट किया. लोगन ने नाइट को भी बाहर का रास्ता दिखाया. लोगन ने ट्रिक को भी एलिमिनेट किया. मैच में मास्क मैन ने आकर लोगन के ऊपर हमला किया. कोडी ने उन्हें एलिमिनेट किया. मास्क मैन और कोई नहीं बल्कि सैथ रॉलिंस थे. मैच में अचानक ड्रू मैकइंटायर ने आकर कोडी पर हमला किया. ऑर्टन ने मैकइंटायर को आरकेओ लगाया. कोडी ने मैकइंटायर को क्रॉस रोड्स लगाया. ऑर्टन ने इसके बाद कोडी को आरकेओ लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की.
RANDY ORTON IS GOING TO WRESTLEMANIA‼️

ABSOLUTE CHAOS AT THE END OF #WWEChamber 😲 pic.twitter.com/hY9j1BhT8u
ये भी पढ़ें:-AJ Lee ने WWE में 11 साल बाद चैंपियन बनकर रचा इतिहास, Elimination Chamber 2026 में विरोधी को किया चारों खाने चित

न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News