Feedback
भारत में कई यूजर्स X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) की सर्विस अचानक ठप हो गईं हैं. बहुत से यूजर्स X की सर्विस को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. आउटेज को ट्रैक करने वाले पोर्टल डाउन डिटेक्टर ने भी बताया है कि भारत के कई शहरों पर इसका असर दिखाई दिया.
डाउन डिटेक्टर से पता चलता है कि दिल्ली-NCR, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से सबसे ज्यादा रिपोर्ट की गई हैं. यूजर्स ने बताया है कि वह बुधवार सुब-सुबह X की सर्विस को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. X प्लेटफॉर्म दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क की कंपनी है.
ऐप और वेब दोनों पर ही यूजर्स X की सर्विस को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. यूजर्स न्यू पोस्ट नहीं देख पा रहे हैं. हालांकि ये असर सभी जगह देखने को नहीं मिल रहा है. सबसे ज्यादा असर ऐप पर दिखाई दिया है, जिसका 51 परसेंट शेयर है.
एलॉन मस्क के X डाउन को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. ना ही कंपनी की तरफ से किसी टेक्निकल खामी की जानकारी दी गई है.
मस्क ने अक्टॉूबर 2022 में खरीदा था X
एलॉन मस्क ने अक्टॉूबर 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को एक्वायर किया था. इस डील की वैल्यू करीब 44 अरब डॉलर (करीब 3.6 लाख करोड़ रुपये) थी. बाद में मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर एक्स कर दिया और पॉलिसी में भी बदलाव किया. मुफ्त में मिलने वाले वेरिफिकेशन बैज को भी पेड सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस कर दी. मस्क बता चुके हैं कि इस प्लेटफॉर्म को वे एव्रीथिंग ऐप बनाने की योजन है, जहां यूजर्स को एक ही जगह पर सभी सर्विस का एक्सेस मिल सके.
ये खबर अपडेट हो रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू