Yavatmal: महिला किसान की तुअर की फसल में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग: महिला का डेढ़ लाख का नुकसान – Ucn News

admin
News Admin
यवतमाल: जिले के रालेगाव तहसील के खैरी गांव में एक महिला किसान की तुवर फसल को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इस आग से महिला किसान को लाखों का नुकसान हुआ।
यह घटना रात करीब 10 बजे के आसपास की है। महिला किसान का नाम सिमाता नगाजी जांभुलकर है। सिमाता जांभुलकर ने अपने खेत में लगभग 250 तुवर की बोरियां तैयार की थी और उन्हें खैरी के पास स्थित मारेगांव तहसील के बोरी गदाजी खेत परिसर में रखा था।
रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने इन बोरियों को आग लगा दी, जिससे तुवर की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई और महिला को लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ।
इस घटना के बाद महिला किसान ने मारेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और  आगे की जांच शुरू कर दी है। 
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News