सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फिलहाल काफी नाजुक मोड़ पर पहुंच गया है। इसमें दिखाया गया कि अभिरा पर हमला होता है और वो बेहोश हो जाती है। वो अस्पताल में भर्ती में है और उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभी तक देखा कि फोन चेक करने के चक्कर में अभिरा बुरी फंस जाती है। मेहर उस पर हमला कर लेती है। अभिरा की जान खतरे में और डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें… RAMAYAN के लक्ष्मण रवि दुबे की रियल वाइफ कौन और क्या करती है? 6 PHOTOS
सीरियल में दिखाया कि अभिरा को शादी की रस्मों के दौरान ना पाकर अरमान काफी परेशान हो जाता है। वो सोचता है कि आखिर अभिरा कहा चली गई। हालांकि, उसे बाद में ये खबर लगती है कि अभिरा खतरे में है और अस्पताल में भर्ती है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड जबरदस्त होने वाला है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा अरमान को पता चलेगा कि अस्पताल है। वो घरवालों के साथ भागता-दौड़ता अस्पताल पहुंचेगा। मेहर भी अरमान के पीछे-पीछे अस्पताल पहुंच जाएगी।
सीरियल के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मेहर, अभिरा को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसे मारने की साजिश रचेगी। शो में दिखाया जाएगा कि मेहर, अभिरा को मारने के लिए कमरे में जाएगी, लेकिन उसकी चाल उल्टी पड़ जाएगी।
शो में दिखाया जाएगा कि अरमान, मेहर को रंगे हाथ पकड़ लेगा और और उससे सवाल करेगा। इसी बीच अभिरा होश में आ जाएगी और वो मेहर की काली करतूतों का भांडा फोड़ देगी। मेहर का सच्चाई जानकर क्या होगा अरमान का फैसला, क्या करेंगे घरवाले… ये देखना मजेदार होगा।
ये भी पढ़ें… 24 OTT Release: अनिल कपूर की सुपरहिट सीरीज अब OTT पर, जानें कब और कहां देखें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।