YRKKH Upcoming Twist: खुशियों पर लगेगा ग्रहण, एक साजिश से बिखर जाएगी अभिरा-अरमान की दुनिया – Asianet News Hindi

ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड काफी हंगामेदार होने वाला है। इसमें दिखाया जाएगा कि अभिरा होश में आएगी, लेकिन उसके साथ फिर ऐसा कुछ हो जाएगा कि वो कोमा में चली जाएगी। और फिर अभिरा अरमान से दूर हो जाएगी।
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में देखा कि अभिरा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उसकी बेटी अकेले ही सबकुछ हैंडल कर रही है। इसी बीच दादीसा को अभिरा के बारे में पता चलता है और अरमान को पूरी बात बताती है।
ये भी पढ़ें… RAMAYAN के लक्ष्मण रवि दुबे की रियल वाइफ कौन और क्या करती है? 6 PHOTOS
धर अभिरा की जान खतरे में और दूसरी और मेहर हर हाल नमें अरमान से शादी करना चाहती है। लेकिन अरमान को अभिरा की चिंता है और वो शादी छोड़कर दादीसा के साथ अस्पताल पहुंच जाता है। जहां अभिरा को देखकर काफी इमोशनल हो जाता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिलेगा। अभिरा होश में आकर अरमान की मेहर की असलियत बताएगी। अरमान उसकी हर बात पर यकीन करने का वादा करेगा।
इसी बीच मायरा के सामने मेहर की पोल खुल जाएगी। मायरा, मेहर को धमकी देगी। मेहर आपे से बाहर होकर मायरा पर हमला करेगी और सीढ़ियों से नीचे गिर जाएगी। मायरा पर इसका इल्जाम लगेगा और उसे किशोर कासावास भेजने की तैयारी की जाएगी।
मायरा की हालत देखकर अभिरा को जोरदार झटका लगेगा। वो घबरा जाएगी कि अपनी बेटी को कैसे बचाए। अभिरा को सदमा लगेगा और वो कोमा में चली जाएगी। अभिरा के कोमा में जाते ही अरमान अपना आपा खो बैठेगा और उसे लगेगा कि उनकी दुनिया फिर से उजड़ गई है। क्या अभिरा ठीक होगी, क्या मायरा बच जाएगी.. ये सब अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा।
ये भी पढ़ें… Asha Bhosle ने की थी 2 शादी, पहले पति थे 15 साल बड़े-दूसरे 6 साल छोटे-दोनों दुनिया में नहीं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News