Zee News की मुहिम का असर: प्राइवेट स्कूलों से किताब खरीदने के लिए नहीं होना पड़ेगा मजबूर, पैरेंट्स के लिए ख… – zeenews.india.com

Delhi Govt Order For Schools: दिल्ली के स्कूल अब पैरेंट्स पर किसी खास दुकान से ही किताबें खरीदने का दबाव नहीं डाल पाएंगे. दिल्ली सरकार ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें प्राइवेट स्कूलों के लिए कुछ गाइडलाइंस जारी की गई हैं.
Trending Photos
School Books: अब दिल्ली के निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के माता-पिता के सिर से एक्स्ट्रा खर्च का प्रेशर हट जाएगा. जी न्यूज की मुहिम के बाद अब दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी किया है, जिससे तहत अब स्कूल किसी गैर सामान के लिए पेरेंट्स को प्रेशर नहीं कर सकते हैं और एक ही दुकान से सामान खरीदना कंपलसरी नहीं होगा. 

  • स्कूलों को नजदीक की कम से कम पांच दुकानें बताने को कहा गया है, जहां से मां-बाप सामान खरीद सकते हैं.

  • अब स्कूल यूनिफार्म का कलर और डिजाइन कम से कम 3 साल से पहले चेंज नहीं कर सकता है.

    Add Zee News as a Preferred Source

  • स्कूल को अपने यहां और वेबसाइट पर भी पूरे सामान की सूची को स्पष्ट करना होगा. अगर कोई स्कूल इन नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

  • इसके लिए हेल्पलाइन नंबर और अधिकारी भी तय कर दिया गया है.

स्कूलों को नजदीक की कम से कम पांच दुकानें बताने को कहा गया है, जहां से मां-बाप सामान खरीद सकते हैं.

अब स्कूल यूनिफार्म का कलर और डिजाइन कम से कम 3 साल से पहले चेंज नहीं कर सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

स्कूल को अपने यहां और वेबसाइट पर भी पूरे सामान की सूची को स्पष्ट करना होगा. अगर कोई स्कूल इन नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इसके लिए हेल्पलाइन नंबर और अधिकारी भी तय कर दिया गया है.
बता दें कि स्कूल बच्चों की पीठ पर बोझ बढ़ा रहे हैं और अभिभावकों की जेब हल्की कर रहे हैं. NCERT की एक किताब अगर 65 रुपए की मिल रही है तो वैसी ही दूसरी किताब जिसे किसी प्राइवेट पब्लिशर ने छापा है वो प्राइवेट स्कूल 650 रुपए में जबरन बेच रहे हैं.अभिभावकों को मजबूर होकर इसे खरीदना पड़ रहा है.स्कूलों की मनमानी कैसे चल रही है ये जी न्यूज आपको दिखा चुका है और अब जी न्यूज की मुहिम का असर भी हो रहा है.
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने जी न्यूज की पहल की सराहना करते हुए कहा प्राइवेट स्कूल की किताबों वाली लूट एमपी में नहीं चलेगी. राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि वह किताबों का मेला लगाएंगे.


किताबों के लिए जबरन दबाव खत्म, अभिभावक कहीं से भी किताब ले सकते हैं, Zee News के शो DNA में दिखाई थी खबर#SchoolBookLoot #PrivateSchool #Books pic.twitter.com/jBoRFXRZoq
— Zee News (@ZeeNews) April 2, 2026
जी न्यूज की मुहिम का असर ऐसा हुआ कि अब राज्य सरकारों के साथ साथ तमाम सांसद आगे आकर स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की बात कर रहे हैं.राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा ने कहा कि अगर ऐसा हो रहा है तो सरकार कार्रवाई करेगी.वहीं बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी जी न्यूज को बधाई दी है.
जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा, ‘दस गुना महंगी किताब लेने के बाद भी इस बात की गारंटी नहीं है कि बच्चे उस किताब में जो पढ़ेंगे वो सही पढ़ेंगे. क्योंकि NCERT के मुकाबले जो किताब प्राइवेट स्कूल वाले बेच रहे हैं, उनमें अशुद्धियों की मात्रा ज्यादा है.’
स्कूलों की मनमानी पर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, हम मामले की जांच कराएंगे और दोषियों पर कार्रवाई होगी.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनु…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News