MedicineLoot: अक्सर देखा जाता है कि लोग महंगी दवाओं की वजह से परेशान रहते हैं. ZEE NEWS महंगी दवाओं के खिलाफ अभियान चला रहा है. जिसपर यूपी के डिप्टी सीएम ने ये बात कही है.
Trending Photos
MedicineLoot: डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है. लेकिन कभी-कभी ये डॉक्टर रिश्वत के चक्कर में कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिससे आम इंसान को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ये डॉक्टर दवाओं को खरीदने के लिए ऐसे मेडिकल स्टोर का सुझाव देते हैं जो इनके जान-पहचान की होती है. बीमारी से परेशान लोगों को यहां पर दवाएं चार गुना दामों पर मिलती है. मेडिकल विभाग की इस मुनाफाखोरी की पड़ताल करने के लिए जब ZEE NEWS ने मुहिम चलाई तो कई सच्चाई सामने आई है. मुहिम का असर ऐसे हुआ कि यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा कि महंगी दवाएं बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
कई गुना महंगी मिली दवाएं
दवाओं में हो रही मुनाफाखोरी के बारे में पड़ताल करने के लिए Zee News की टीम ने दिल्ली में होलसेल मार्केट से कुछ दवाइयां खरीदी हैं. इसमें सिपकाल टैबलेट के दो पत्ते, NEFLOX का एक पत्ता, निसिप प्लस टैबलेट का दो पत्ते, ओकामेट के दो पत्ते, पैंटोसेक के पांच पत्ते, पैंटोसेक-DSR के दो पत्ते और REXOF सिरप थे. जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि सिपकाल के 15 टैबलेट वाले पत्ते की MRP 104 रुपए के बेचे जा रहे थे. वहीं होलसेल मार्केट में यही पत्ता 23 रुपए 81 पैसे का बेचा जा रहा था.
सबको मिल रहा मुनाफा
समझिए 100 रुपए की दवा में 75 रुपए का मुनाफा है. सोचिए 23 रुपए में हमें जो 15 टैबलेट का पत्ता मिला उसमें भी होलसेलर का मुनाफा होगा. सिप्ला यानी जिस कंपनी ने दवा बनाई है, उसका मुनाफा भी इसमें है. फिर सवाल ये है कि आखिर सिप्ला ने दवा के पैकेट पर 104 रुपए MRP क्यों लिखे? क्या ये आपकी-हमारी कमाई पर डकैती नहीं है.
यूपी के डिप्टी सीएम ने कही ये बात
दवाओं के दाम को लेकर ZEE News ने जब यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से बात की तो उन्होंने कहा कि दवाओं का दाम औसत नियंत्रण के अंतर्गत आता है. मैं औसत नियंत्रण के अधिकारियों से बात करूंगा और कहूंगा जो दवाओं के दाम है वही रखा जाए और जो भी लोग दवाओं को ज्यादा दामों पर बेचते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ये घोर निंदनीय है और कानूनी रूप से गलत है.
ये भी पढ़ें: DNA: बीमारी के नाम पर आपकी जेब कौन काट रहा? दवाओं की मुनाफाखोरी पर सबसे बड़ा खुलासा
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.