अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में 2 शूटरों के ढेर होने पर सियासत गर्म, सपा सांसद बोले- 'जांच का विषय है यह एनकाउंटर' – AajTak

Feedback
यूपी के शामली में अंकित बलियान मर्डर केस के शूटर्स के एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी के अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने रिएक्ट किया है. उन्होंने इस पुलिस मुठभेड़ की विश्वसनीयता पर सवाल उठाये हैं, साथ ही जांच की मांग की है. बकौल अवधेश प्रसाद- “किन स्थितियों में ये एनकाउंटर हुआ है ये जांच का विषय है. उच्चस्तरीय जांच की जाए.”
जब सपा सांसद से पूछा गया कि अंकित बलियान हत्याकांड काफी चर्चा में था तो उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होते हैं उनके लिए आईपीसी/सीआरपीसी होती है. कोर्ट-कहचरी होती है. न्यायपालिका को सजा देने का अधिकार है. सजा-ए-मौत भी दे सकती है. अब कौन सी स्थिती उत्पन्न हो गई थी कि एनकाउंटर करना पड़ा. इसकी जांच होनी चाहिए.
वहीं, अंकित बालियान हत्या मामले पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “मशहूर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के निर्मम हत्यारों को आज पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. पुलिस पर जो भी हमला करेगा उसको पुलिस सटीक जवाब देगी. आज प्रदेश की कानून व्यवस्था इसलिए बेहतर है, इसलिए अच्छी है कि हत्यारों को मनोबल पूरी तरह से तोड़ दिया गया है. किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है. जिस निर्मम ढंग से हत्या की गई थी पूरा प्रदेश दुखी था. आज हत्यारों को उनकी करनी की सजा मिल चुकी है.”
आपको बता दें  कि हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या 26 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे हुई थी. उत्तर प्रदेश के शामली स्थित कोतवाली क्षेत्र में जिम से वर्कआउट करके बाहर निकलते ही बाइक पर आए 4 अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ लगभग दर्जन भर से अधिक राउंड फायरिंग कर दी. सिर और पेट में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
इस वारदात में शामिल रहे गोगी गैंग से जुड़े और 50-50 हजार रुपये के इनामी दो शूटर्स को सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया गया. इनके नाम- मोहित और सुमित हैं. पुलिस ने 20 अगस्त को हुई रेकी के आधार पर सूर्या होटल के सीसीटीवी और पहचान दस्तावेजों से सुराग जुटाकर इस एनकाउंटर को अंजाम दिया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News