अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों का यादगार प्रदर्शन, PM मोदी ने दी बधाई – India.Com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली महिला टीम और पुरुष फ्रीस्टाइल टीम को बधाई दी हैं. वियतनाम के दा नांग में आयोजित अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रदर्शन यादगार रहा था. टीम ने फ्रीस्टाइल कुश्ती के क्षेत्र में किर्गिस्तान और कजाकिस्तान जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया. किर्गिस्तान दूसरे, जबकि कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रही थी.

PM मोदी ने अपने X अकाउंट पर लिखा, “हमारे पहलवानों का शानदार प्रदर्शन. हमारी पुरुषों की फ्रीस्टाइल और महिलाओं की कुश्ती टीमों ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में टीम खिताब जीते. पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने 9 मेडेल हासिल किए. इनमें 4 गोल्ड मेडेल शामिल थे. इस तरह उन्होंने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के अब तक के सबसे ज्यादा कुल मेडेल का रिकॉर्ड बनाया.”

पेंड‍िंग काम तुरंत खत्म कीजिए… PM मोदी का मंत्रियों को मैसेज, जानें किन-किन चीजों के रिफॉर्म पर दिया जोर

PM मोदी ने आगे लिखा, “महिलाओं की कुश्ती टीम ने 10 पदक जीते. इनमें 6 गोल्ड मेडेल शामिल थे. ग्रीको-रोमन टीम ने भी 8 पदकों के साथ अपने अब तक के सबसे ज्यादा कुल मेडेल का रिकॉर्ड बनाया. हमारे पहलवानों को इसके लिए बधाई. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.”
टीम ने फ्रीस्टाइल, महिला कुश्ती (रेसलिंग) और ग्रीको-रोमन कैटेगरी में 11 गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 27 मेडेल जीते.

Prime Minister Narendra Modi tweets – “An outstanding performance by our wrestlers! Our Men’s Freestyle and Women’s Wrestling teams won the Team Titles at the 2026 U23 Asian Championships in Da Nang, Vietnam. The Men’s Freestyle Wrestling team secured 9 medals, including 4 Golds,… pic.twitter.com/OmnlofE2Gc
— ANI (@ANI) May 28, 2026

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय सिंह ने भी भारतीय पहलवानों को बधाई देते हुए कहा था, “अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप की ट्रॉफी उठाना भारतीय कुश्ती के लिए एक बड़ी कामयाबी है. ये पूरे देश के लिए बहुत गर्व की बात है. हमारे फ्रीस्टाइल पहलवानों ने किर्गिस्तान और कजाकिस्तान जैसे शीर्ष कुश्ती देशों से आगे रहने के लिए जबरदस्त इरादा और तकनीकी बेहतरी दिखाई है.”
संजय सिंह ने आगे लिखा, “तीनों स्टाइल में हमारे एथलीटों ने साबित कर दिया है कि भारतीय कुश्ती का भविष्य बहुत उज्ज्वल है. मैं इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाने के लिए हमारे सभी मेडल विजेताओं, कोचों और सपोर्ट स्टाफ को दिल से बधाई देता हूं.”
इस बीच भारतीय कुश्ती संघ (WFI) और रेसलर विनेश फोगाट के बीच चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. WFI ने दिल्ली हाईकोर्ट के एक फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है. हाईकोर्ट ने 22 मई को दिए अपने आदेश में विनेश फोगाट को एशियाई खेल 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स में शामिल होने की इजाजत दी थी. अब इस मामले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.
सियासत भी जिनके शेरों के आगे ठहर गई… इंदिरा गांधी से पीएम मोदी तक, हर दौर में गूंजते रहे बशीर बद्र के शेर
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट के पक्ष में फैसला सुनाते हुए साफ किया था कि उन्हें 30 और 31 मई को होने वाले सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाए. कोर्ट के आदेश के मुताबिक इन ट्रायल्स की बाकायदा वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी. पूरी प्रक्रिया स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और भारतीय ओलंपिक संघ की ओर स नियुक्त स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की निगरानी में पूरी होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News