अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी शुरू होगी डिजी यात्रा की सुविधा – Hindustan

नई दिल्ली। घरेलू उड़ानों के यात्रियों के लिए पहले से उपलब्ध डिजी यात्रा सुविधा अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए भी शुरू करने की तैयारी है। सरकार अक्तूबर से दिसंबर 2026 के बीच दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोच्चि के प्रमुख हवाईअड्डों पर अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान के लिए इसका परीक्षण करेगी। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली और मुंबई में यह सुविधा सबसे पहले शुरू होने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा के पहले चरण में टर्मिनल प्रवेश, सुरक्षा जांच और संभवतः बोर्डिंग गेट पर पहचान सत्यापन को आसान बनाया जाएगा। हालांकि, शुरुआती चरण में इमिग्रेशन और इमिग्रेशन से जुड़े जांच-पड़ताल की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव नहीं होगा। आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों पर भी इस चरण में इसका असर नहीं पड़ेगा。
घरेलू डिजी यात्रा में आधार आधारित पंजीकरण का इस्तेमाल होता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय संस्करण में ई-पासपोर्ट को आधार बनाया जाएगा। यात्री अपने ई-पासपोर्ट का पहला पन्ना स्कैन कर मोबाइल के एनएफसी माध्यम से पासपोर्ट में मौजूद चिप को पढ़ सकेंगे। चिप में दर्ज तस्वीर का यात्री की सेल्फी से मिलान किया जाएगा। इसके बाद डिजिटल पहचान प्रमाण तैयार होगा, जिसका इस्तेमाल हवाईअड्डे के अलग-अलग निर्धारित स्थानों पर पहचान सत्यापन के लिए किया जा सकेगा।
सरकार ने इसके लिए डिजी यात्रा के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया है। परीक्षण से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से ऑडिट किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) और मानकीकरण परीक्षण एवं गुणवत्ता प्रमाणन (एसटीक्यूसी) से सुरक्षा संबंधी परीक्षण भी कराए जाने हैं।
अंतरराष्ट्रीय यात्रा में मौजूदा नियमों के तहत हवाईअड्डे के प्रवेश पर पासपोर्ट दिखाने की अनिवार्यता समेत कुछ प्रावधानों में बदलाव करना होगा। अंतरराष्ट्रीय यात्रा सीमा पार करने की प्रक्रिया होने के कारण नई व्यवस्था को लागू करने से पहले सुरक्षा और विश्वसनीयता से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।
डिजी यात्रा के दीर्घकालीन लक्ष्य में इसे विदेशों के भागीदार हवाईअड्डों और इमिग्रेशन प्राधिकरणों के साथ जोड़ना भी शामिल है। इसके लिए इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन समेत अन्य संस्थाओं के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि, यह प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है। अंतरराष्ट्रीय चेकप्वाइंट पर ई-गेट और उन्हें डिजी यात्रा की प्रणाली से जोड़ने के लिए अतिरिक्त तकनीक की जरूरत होगी।
अंतरराष्ट्रीय यात्रा को डिजिटल बनाने की दिशा में हाल में एक और बदलाव हुआ है। एक सितंबर से इमिग्रेशन काउंटर पर ई-बोर्डिंग पास स्वीकार किए जा रहे हैं, इसलिए यात्रियों को इमिग्रेशन मंजूरी के लिए भौतिक बोर्डिंग पास साथ रखने की जरूरत नहीं है। वहीं, फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम पहले से पात्र भारतीय नागरिकों और ओसीआई कार्डधारकों को तेज इमिग्रेशन सुविधा देता है। डिजी यात्रा के प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय विस्तार का शुरुआती फोकस टर्मिनल प्रवेश और सुरक्षा जांच पर रहेगा।
डिजी यात्रा ऐप हवाई यात्रियों के लिए सरकार की डिजिटल सुविधा है, जिसके जरिए एयरपोर्ट पर पहचान और यात्रा दस्तावेजों का सत्यापन चेहरे की पहचान से किया जाता है। इसका उद्देश्य टर्मिनल प्रवेश, सुरक्षा जांच और बोर्डिंग जैसी प्रक्रियाओं में कागजी दस्तावेज दिखाने और बार-बार पहचान जांच की जरूरत कम करना है। मौजूदा घरेलू प्रक्रिया में आधार आधारित सत्यापन का इस्तेमाल होता है। डिजीयात्रा की नई व्यवस्था में अन्य डिजिटल पहचान विकल्प भी जोड़े जा रहे हैं। डिजीयात्रा का इस्तेमाल अनिवार्य नहीं है। जो यात्री इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते, वे सामान्य प्रक्रिया के तहत पहचान और यात्रा दस्तावेज दिखाकर यात्रा कर सकते हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News