अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व निकाली गई प्रभात फेरी – Live Hindustan

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से दो दिन पूर्व गुरुवार को पतंजलि परिवार देवघर द्वारा आम जनों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभात फेरी निकाली गई।

इस दौरान जसीडीह बरनवाल धर्मशाला योग कक्षा से भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योगपीठ देवघर के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी ने झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। यह प्रभात फेरी जसीडीह योग कक्षा से निकलकर धर्मपुर, चकाई मोड़, हटिया चौक, स्टेशन चौक, पीरखाना, न्यू सर्कुलेटिंग एरिया, हनुमान नगर होते हुए वापस जसीडीह योग कक्षा तक पहुंची। जहां प्रभात फेरी का समापन हुआ। प्रभात फेरी में शामिल महिला -पुरुषों को भारत माता की जय और करें योग रहें निरोग का नारा लगाते हुए देखा गया।

मौके पर पतंजलि योगपीठ देवघर के जिलाध्यक्ष ने कहा कि 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक महिला-पुरुष भाग लें, इसे लेकर प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के दर्जनों योग कक्षाओं में योग का पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है। कहा कि 21 जून 2026 को प्रातः 5 से 7 बजे तक केकेएन स्टेडियम देवघर में पतंजलि परिवार देवघर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम किया जाएगा।

कहा कि योग दिवस में शामिल होने का प्रत्यक्ष लाभ शारीरिक स्फूर्ति, तनाव दूर, जोड़ों का दर्द, अनिंद्रा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थायराइड सहित अन्य बीमारियों से मुक्ति एवं आत्म बल में वृद्धि होगी। यह भी कहा कि 19 जून शुक्रवार को भी योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए देवघर योग कक्षा से प्रभात फेरी निकाली जाएगी और शहरवासियों को योग करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभात फेरी में मृत्युंजय कुमार, गुड्डू बरनवाल, प्रेम सुरेश, नंदकुमार, गुरु प्रसाद, गुरुदेव, बीएल मुकेश, ब्रह्मदेव, राजेंद्र, लड्डू गोपाल, अरविंद, शंकर, योग शिक्षिका सरिता बरनवाल, रीता, रंजू, निक्कू, नीतू, पूनम, महिमा, रेखा, निभा, निक्की, इन्दु, आशा सहित काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

फोटो-18देव11,12-प्रभात फेरी को झंडी दिखाकर रवाना करते जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News