अखिलेश यादव का पुतला जलाते वक्त झुलसीं पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल, मेदांता में सपा प्रमुख ने जाना हाल – AajTak

Feedback
लखनऊ और बहराइच से जुड़ी एक घटना में बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल प्रदर्शन के दौरान घायल हो गईं. जानकारी के अनुसार, बहराइच में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर रही थीं. इसी दौरान अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और वह उसकी चपेट में आ गईं.
बताया जा रहा है कि इस हादसे में अनुपमा जायसवाल के चेहरे और बाल झुलस गए. घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया.
आग की लपटों में झुलसीं विधायक अनुपमा जायसवाल
फिलहाल अनुपमा जायसवाल का इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. इस बीच लखनऊ की मेयर सुषमा खारवाल अस्पताल पहुंचीं और उनका कुशलक्षेम जाना.
वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचे और अनुपमा जायसवाल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. यह मुलाकात राजनीतिक मतभेदों से परे एक मानवीय पहल के रूप में देखी जा रही है.
प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर
बता दें, अनुपमा जायसवाल उत्तर प्रदेश के बहराइच सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं और पूर्व में राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं. बताया गया कि वह नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े मुद्दे पर विरोध जताते हुए पुतला दहन कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ था. 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News