अखिलेश यादव के जुड़वां बच्चों की सादगी ने जीता दिल, रिंकू सिंह की मंगेतर संग काशी विश्वनाथ में टेका माथा; Photo – Aaj Tak News

Feedback
Arjun Yadav And Tina Yadav Style: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बच्चे किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. एक बार फिर उनके जुड़वां बच्चे टीना और अर्जुन दोनों की सादगी के जमकर चर्चे हो रहे हैं, हाल ही में दोनों भाई-बहन सपा सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे. जहां से उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोग तीनों की सादगी से काफी इंप्रेस हो गए है.
सिंपल लुक में भी टीना, अर्जुन और प्रिया तीनों ही अच्छे लग रहे थे. अखिलेश यादव का बेटा अर्जुन और बेटी टीना ने इस दौरान तमाम लोगों से मुलाकात की और इसके साथ ही संकट मोचन मंदिर जाकर भी दोनों ने पूजा-अर्चना की.  तीनों का सिंपल, ट्रेडिशनल और बेहद शालीन लुक सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है, आइए उनके लुक के बारे में जानते हैं. 
टीना यादव का एलिगेंट एथनिक लुक
टीना यादव ने प्रिंटेड डार्क कलर की कुर्ती के साथ बेज रंग का लूज-फिट ट्राउजर पहना. इसके साथ ही में उन्होंने डार्क रेड कलर का दुपट्टा कैरी किया था, जिसने पूरे आउटफिट को बेहद अट्रैक्टिव बनाया. उन्होंने माला पहनी थी और माथे पर बाबा का तिलक लगाया था. बिना ज्यादा मेकअप और भारी एक्सेसरीज के भी उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था. 
 पोलो टी-शर्ट में दिखें अर्जुन यादव
अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन डार्क ग्रीन कलर की पोलो टी-शर्ट और बेज कलर का ट्राउजर पहनकर पहुंचे, उनके बेहद सिंपल और कंफर्टेबल लुक की भी लोग तारीफ कर रहे हैं. उनके गले में सफेद माला माला थी, जिसने उनके इस कैजुअल आउटफिट को ट्रेडिशनल टच दिया. 
रिंकू सिंह की मंगेतर का देसी अंदाज
रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज हमेशा की तरह अपने देसी अंदाज में ही नजर आईं, उन्होंने इस दौरान हल्के आइस ब्लू कलर का फ्लोरल प्रिंटेड सूट पहना था. प्रिया ने सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था, जिससे उन्होंने अपना सिर ढका हुआ था, जिससे उनका लुक और भी ग्रेसफुल लग रहा था. प्रिया सरोज अक्सर ही अपनी इस सिंपल लुक की वजह से लाइमलाइट में जाती हैं. 
यूपी के पूर्व सीएम के बच्चे होने के बावजूद टीना और अर्जुन की इस सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इन दोनों की इस धार्मिक यात्रा के खूब चर्चे हो रहे हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News