अगर मुझे खरीदनी होगी Tata Nexon तो मैं इसके इस वैरिएंट को चुनूंगा, जानिए क्या हैं वजह – Live Hindustan

भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा नेक्सन (Tata Nexon) एक जाना-पहचाना नाम है। आमतौर पर यह देश की टॉप-10 कार में भी शामिल रहती है। बता दें कि यह पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक, चारों ऑप्शन में आती है। साथ ही यह कई वैरिएंट्स में भी आती है। अगर आप भी नेक्सन खरीदने की प्लानिंग कर रहें है और कंफ्यूज हैं कि कौन सा वैरिएंट खरीदें तो यह खबर आपके काम की है। एक ऑटो एक्सपर्ट्स के तौर पर मैंने खुद इसे टेस्ट किया है। अगर आज के समय में मुझे खुद अपने लिए नेक्सन खरीदनी हो तो मैं ‘क्रिएटिव प्लस’ (Creative+) वैरिएंट को चुनुंगा।

क्रिएटिव प्लस (Creative+) वैरिएंट की खूबी यह है कि यह टॉप मॉडल से काफी ज्यादा सस्ता है। इसके बावजूद फीचर्स के मामले में यह कोई बड़ा समझौता नहीं करता। इसके अलावा, सेफ्टी फीचर्स और मॉडर्न टेक्नोलॉजी से भी यह लैस है। कुल मिलाकर यह उन ग्राहकों के लिए एकदम परफेक्ट स्पॉट पर है जिन्हें एक मॉडर्न, हाई-टेक कार चाहिए, लेकिन वे टॉप वैरिएंट के लिए लाखों रुपये एडिशनल फूंकना नहीं चाहते।

₹ 7.37 – 14.22 लाख
₹ 7.54 – 14.88 लाख
₹ 7.59 – 12.99 लाख
₹ 8.26 – 13.01 लाख
₹ 10.65 – 15.48 लाख

इस वैरिएंट में वो तमाम बड़े और काम के फीचर्स शामिल किए गए हैं जो एक मॉडर्न कार की जरूरत हैं। इसमें आपको शानदार विजुअल्स वाली 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, कानों को सुकून देने वाला कमाल का साउंड सिस्टम, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (AC) और एडवांस कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है। ये सभी फीचर्स मिलकर आपकी रोजमर्रा की ड्राइव और लंबे सफर को बेहद आरामदायक और मजेदार बना देते हैं।

टाटा ने हाल ही में नेक्सन को अपने नए iCNG अवतार में भी उतारा है। इसने माइलेज चाहने वालों को एक बड़ा ऑप्शन दे दिया है। अक्सर सीएनजी गाड़ियों में डिक्की की जगह खत्म हो जाती है। जबकि टाटा की ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी ने बूट स्पेस को बरकरार रखा है। अगर आप नेक्सन सीएनजी लेने की सोच रहे हैं, तब भी आपको ‘क्रिएटिव प्लस’ मॉडल ही चुनना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मॉडल आपको सीएनजी की बेजोड़ बचत और बिना बूट स्पेस खोए एक प्रीमियम कार का लुक और सारे मॉडर्न फीचर्स एक साथ दे देता है।

टाटा नेक्सन को क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। कंपनी ने इसके बेस मॉडल ‘स्मार्ट’ से लेकर टॉप मॉडल तक में 6-एयरबैग, ईएसपी (ESP) और एबीएस (ABS) जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए हैं। अगर बजट खरीदारों के लिए ‘स्मार्ट प्लस’ एक एंट्री पॉइंट है, तो ‘क्रिएटिव प्लस’ उन लोगों के लिए अंतिम और सबसे सटीक फैसला है। कुल मिलाकर ‘क्रिएटिव प्लस’ वैरिएंट न सिर्फ आपकी जेब पर भारी पड़ने से बचता है, बल्कि आपको एक कम्प्लीट, प्रीमियम और फ्यूचर-प्रूफ एसयूवी का मालिक भी बनाता है।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News