अगले 4 दिन भीषण लू की चेतावनी, सागर-जबलपुर में पारा हाई, रात में भी नहीं मिल रही राहत – Zee News

MP Weather Update-मध्य प्रदेश में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है. प्रदेश के अधिकांश हिस्से में भीषण गर्मी का दौर जारी है. 15 मई को प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया, जिसमें खंडवा सबसे गर्म रहा. वहीं भोपाल में भीषण गर्मी के चलते सड़क का डामर तक पिघल गया. 16 मई को प्रदेश के 37 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है. आने वाले चार दिनों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. सागर में भी आज लू का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं जबलपुर में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है.
 
जबलपुर में सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं. आज 16 मई 2026 को शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबलपुर में मौसम विभाग ने सीधे तौर पर लू का अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन इसके बावजूद यहां भीषण गर्मी का दौर जारी है. तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है. 
 
मौसम विभाग के अनुसार, जबलपुर में आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ने वाली है. अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में यहां का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. इसके साथ ही, हवा में भारी उमस होने के कारण न्यूनतम तापमान 31 से 32 डिग्री के आसपास बना हुआ है, इस वजह से रातें भी गर्म महसूस हो रही हैं. 
 
वहीं सागर में मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी किया है. 16 मई को सागर का तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहने का अनुमान है. यहां तेज धूप के साथ चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है. 
 
सागर में आज का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन की तेज तपिश के बाद न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री के ऊपर बना रहेगा. इसके चलते रात के समय भी गर्मी से कोई खास राहत मिलती नहीं दिख रही है. गर्म रातों और उमस के कारण लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं. 
 
मौसम विभाग और डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सागर और जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में जैसी स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए दोपहर के समय बेवजह घरों से बाहर निकलने से बचें. अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो सावधानी बरतें. धूर से बचने के लिए चेहरे और सिर को ढंक कर रखें और शरीर को लगातार हाइड्रेटेड बनाए रखें. 
 
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के लोगों को फिलहाल इस तपिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. आगामी 16 से 19 मई तक प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में भीषण गर्मी का यह दौर जारी रहेगा. तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और गर्मी से बचने के सभी उपाय अपनाने की अपील की है. 
 
ट्रेन्डिंग फोटोज़
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News