अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! यूपी में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान – News24 Hindi

Written By Varsha Sikri
सीएम योगी ने अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान किया है. (Photo: ANI)
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने अग्निवीरों को बड़ी खुशखबरी दी है. सीएम योगी ने ऐलान किया है कि अब उत्तर प्रदेश सरकार में अग्निवीरों को बिना परीक्षा दिए ही नौकरी मिलेगी. उन्होंने कहा कि अपनी चार साल की सर्विस पूरी करके आने वाले अग्निवीरों को यूपी सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. सीएम योगी ने साफ किया है कि उन्हें बिना किसी लिखित परीक्षा के नौकरियों में सीधी भर्ती मिलेगी.
ये भी पढ़ें: UP Minimum Wage Hike: यूपी के मजदूरों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया न्यूनतम वेतन, अब हर महीने म‍िलेगी इतनी सैलरी
त्योहारों के इस मौसम में गरीबों और जरूरतमंदों को राहत देते हुए सीएम योगी ने ऐलान किया कि हर गरीब परिवार को रसोई गैस का कनेक्शन दिया जाएगा. इसके साथ ही, इस बार दीपावली के त्योहार से ठीक पहले एक भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर पूरी तरह से मुफ्त दिया जाएगा. सीएम योगी ने ऐलान किया कि हर गरीब परिवार को रसोई गैस का कनेक्शन दिया जाएगा. साथ ही दिवाली से पहले सभी परिवारों को भरा हुआ एक एलपीजी सिलेंडर फ्री में दिया जाएगा.
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को यूपी के लिये ‘श्राप’ करार देते हुए कहा कि सपा जब भी सत्ता में आई, उत्तर प्रदेश में तबाही लाई. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा के शासन में दंगे, कर्फ्यू-अपराध का बोलबाला था और पर्व-त्योहारों से पहले उपद्रव शुरू हो जाते थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा में बाधाएं खड़ी की जाती थीं, जबकि अब गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच साढ़े चार करोड़ श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने 2 नवंबर 1990 की घटना याद दिलाते हुए कहा कि इसी दिन अयोध्या में तत्कालीन सरकार ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं. उन्होंने कहा कि सपा ने रामभक्तों को गोलियों से लहूलुहान किया, जबकि बीजेपी सरकार ने रामभक्तों पर पुष्पवर्षा कर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया.
ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News