अचानक तेज आवाज में बजने लगा सभी का फोन, सरकार ने भेजा ये जरूरी मैसेज – AajTak

Feedback
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे स्मार्टफोन अचानक तेज आवाज के साथ बजने लगा. साथ ही मोबाइल स्क्रीन पर एक मैसेज फ्लैश होने लगा. मैसेज में सरकारी विभाग द्वारा लोगों को उनके जनपद में बदलते मौसम को लेकर जरूरी जानकारी शेयर की है. 
मोबाइल पर तेज आवाज में एक साउंड बजने लगा, जो SOS साउंड है. इसकी टेस्टिंग 2 मई को ऑफिशियली तौर पर की गई थी. इसका नाम सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम है. 
मैसेज में साफ-साफ लिखा है कि अगले 3 घंटों में आपके जनपद में कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तेजी आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. 
भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की मदद से देशभर में मोबाइल आधारित आपदा संचार प्रणालियों को मजबूत बनाया गया है. सरकार इस मैसेज की मदद से भारतीय नागरिकों को त्वरित सूचना उपलब्ध कराना चाहती है. 
ये खबर अपडेट हो रही है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News