Feedback
मथुरा में आयोजित ‘पंचायत आजतक’ कार्यक्रम के ‘यूपी से निकलेगा विपक्ष का रास्ता’ सत्र में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपने चुनाव लड़ने का ऐलान किया और साथ ही 2027 के विधानसभा चुनावों, कांग्रेस की तैयारियों और राज्य के राजनीतिक हालातों पर बेबाक राय रखी.
अजय राय ने कहा कि कांग्रेस संघर्ष और क्रांतिकारियों की पार्टी है. देश और प्रदेश में युवाओं, किसानों और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अगर कोई मजबूती से आवाज उठा रहा है, तो वह राहुल गांधी हैं. गाजीपुर से गाजियाबाद तक हर जगह कांग्रेस संघर्श करती नजर आ रही है.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ आएगी और सरकार बनाएगी. राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्णय है कि हमें किसके साथ मिलकर चुनाव लड़ना है. अजय राय ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपने 3 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर लड़ाई लड़ रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ वापस आएगी और सरकार बनाएगी.
सपा से गठबंधन और सीटों का गणित
समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे से जुड़े सवाल पर अजय राय ने रुख साफ किया, उन्होंने कहा कि किसके साथ चुनाव लड़ना है और कितनी सीटों पर लड़ना है, इसका अंतिम निर्णय पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उनका मुख्य काम उत्तर प्रदेश के हर गांव और गली में संगठन को मजबूत बनाना है.
उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां भी जनता के साथ अन्याय या अत्याचार हुआ है, कांग्रेस कार्यकर्ता अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर लोगों की आवाज बने हैं।
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू