'अज्ञानतापूर्ण-घटिया टिप्पणी', ट्रंप के Hell-Hole से भारत को महान देश बताने तक; विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब – trump ignorant and disgusting comments to hell hole calling india a great country indian ministry of external affairs – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
ट्रंप के भारत को लेकर विवादित पोस्ट री-शेयर करने के बाद, अमेरिकी दूतावास ने सफाई दी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन टिप्पणियों को 'अनुचित और खराब सोच' वा …और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट को री-शेयर कर दिया, जिसमें भारत और चीन को ‘नरक जैसा गड्ढा (Hell-Hole)’ बताया गया था।
ट्रंप के इस पोस्ट को री-शेयर करने के बाद भारत में US दूतावास ने इस बात पर सफाई देते हुए कहा कि भारत एक महान देश है और पीएम मोदी को राष्ट्रपति ट्रंप का बहुत अच्छा दोस्त बताया।
ट्रंप के पोस्ट री-शेयर करने के बाद और US दूतावास की सफाई के बाद अब भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान भी सामने आया है।
विदेश मंत्रालय (MEA) ने ट्रंप का सीधे तौर पर जिक्र किए बिना, आज गुरुवार शाम एक बयान में कहा कि ये टिप्पणियां निश्चित रूप से भारत-US संबंधों की असलियत को नहीं दिखातीं, जो लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित हैं।’
MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने उन टिप्पणियों को देखा है और इसके बाद US दूतावास की तरफ से जारी किए गए बयान को भी।’
रणधीर जायसवाल ने आगे कहा, ‘ये टिप्पणियां साफ तौर पर बिना जानकारी के अनुचित और खराब सोच वाली हैं। ये निश्चित रूप से भारत-US संबंधों की असलियत को नहीं दिखातीं।’
यह भी पढ़ें- ‘होर्मुज से नहीं हटेगी नाकाबंदी, देखते ही मार देना गोली’, ट्रंप का तेहरान को संदेश; US नेवी को दिया आदेश

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News