चिरैया, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में उच्च न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गई टीम को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। जिसके कारण महज 4-5 घरों को तोड़ने के बाद टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा है। न्यायालय के आदेश से बिहार सरकार की जमीन पर बने 37 घरों को तोड़ने के लिए चिरैया अंचल के राजस्व अधिकारी श्रीनिवास प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर गांव में पहुंचे थे। अतिक्रमण हटाने की कारवाई शुरू होते ही ग्रामीण आक्रोशित होकर अंचल अमीन पर मनमानी और पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि उनका घर निजी जमीन पर बना है।
लेकिन अंचल अमीन ने पक्षपात करते हुए उनकी भूमि को सरकारी घोषित कर दिया है। उन लोगों ने फिर से मापी कराने की मांग किया है। जिसके कारण पूरी टीम को कारवाई किए बिना ही लौटना पड़ा है। टीम में चिरैया थानाध्यक्ष अंबेश कुमार व ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play