अनूपगढ़ में शुक्रवार रात गांव 31 ए में कैलाश पोस्ट से मात्र आधा किलोमीटर दूर एक खेत से बिजली वायर चोरी कर ली गई।
यह घटना किसान अमरजीत सिंह के खेत में हुई, जहां चोर पानी की मोटर पर लगी बिजली वायर चुराकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत 27 ए के प्रशासक मनवीर सिंह मौके पर पहुंचे और अनूपगढ़ पुलिस थाने को सूचित किया।
गांव 27 ए निवासी किसान अमरजीत सिंह (42) पुत्र इंद्र सिंह ने बताया कि उनका खेत गांव 31 ए में कैलाश पोस्ट से मात्र आधा किलोमीटर दूर है। सुबह खेत पहुंचने पर उन्हें मोटर से बिजली वायर गायब मिले, जिसके बाद उन्होंने तुरंत प्रशासक मनवीर सिंह को सूचना दी।
प्रशासक मनवीर सिंह ने इस क्षेत्र को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा का अति संवेदनशील क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि कैलाश पोस्ट के पास पिछले एक सप्ताह में पांच खेतों में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है। मनवीर सिंह ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.