कुछ मोबाइल ऐसे होते हैं जो बिना किसी बड़ी अनाउंसमेंट के साधारण तरीके से मार्केट में उतार दिए जाते हैं। वहीं कुछ स्मार्टफोन ऐसे होते हैं जिनसे जुड़े लीक कई महीने पहले ही से ही सामने आने लग जाते हैं लेकिन फोन बाजार में दस्तक नहीं देता। Xiaomi 17T दूसरे टाईप का मोबाइल है! तकरीबन 6 महीने पहले ही इस फोन से जुड़ी लिस्टिंग और लीक आने लगी थी लेकिन कंपनी ने अभी तक इसे पेश नहीं किया है। इसी कड़ी में अब यह अपकमिंग फोन गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है जहां मोबाइल प्रोसेसर और रैम का खुलासा भी हो गया है।
शाओमी 17टी बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर Xiaomi 2602DPT53G पर लिस्ट हो गया है जिसे टिपस्टर अभिषेक यादव ने स्पॉट किया है। यह लिस्टिंग 26 अप्रैल की ही है जहां रैम, प्रोसेसर, जीपीयू और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी सामने आई है। गीकबेंच पर इस फोन का Single-precision स्कोर 777, Half-precision 858 और Quantized स्कोर 1160 आया है।
Xiaomi 17T MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा जिसकी जानकारी गीकबेंच के जरिये मिली है। यहां फोन प्रोसेसर की बेस फ्रिक्वेंसी 2.20गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है और मोबाइल चिपसेट 3.40गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। गीकबेंच पर फोन प्रोसेसर का कोडनेम ही सामने आया है जो इसी साल लॉन्च हुआ मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर चिपसेट बताया गया है।
गीकबेंच पर अपकमिंग शाओमी 17टी 5जी फोन 12GB RAM के साथ लिस्ट हुआ है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह मोबाइल 8GB RAM पर भी लाया जा सकता है। वहीं बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर इस स्माटफोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 MC8 GPU दिए जाने की पुष्टि भी हो गई है। यह 5जी फोन एंड्रॉयड 16 के साथ मार्केट में उतारा जाएगा जिसके साथ लेटेस्ट हायपर ओएस भी मिलेगा।
शाओमी 17टी मई या जून महीने में लॉन्च हो सकता है। Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra के बाद यह इस सीरीज का तीसरा मॉडल बनकर आएगा। बीते दिनों सामने आए लीक के मुताबिक Xiaomi 17T को 50,000 से 60,000 रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है। यानी इस सेग्मेंट में यह OnePlus 15R, iQOO 15R और POCO X8 Pro Max सहित अपकमिंग vivo X300 FE और OPPO Find X9s को चुनौती देगा।
लीक्स के अनुसार पावर बैकअप के लिए शाओमी 17 5जी फोन को 6500mAh battery से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह कॉम्पैक्ट फोन हो सकता है जिसके 6.5-इंच या इससे भी छोटी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K डिस्प्ले दी जा सकती है।
Xiaomi 17T को Leica कैमरा पर लाया जा सकता है। मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शाओमी 17टी को लेईका ट्यून्ड 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
लगे हाथ Xiaomi 17 की बात करें तो यह 89,999 रुपये का फोन है जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage मिलती है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ HyperOS 3.0 मौजूद है। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान मोबाइल को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 3D IceLoop system लगाया गया है। इस फोन में 6.3-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसपर 1-120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए शाओमी 17 स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल लाइट एंड शैडो हंटर 950 वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए ये वाला शाओमी स्मार्टफोन 6300mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ ही 50वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। बताते चलें कि यह मोबाइल मजबूत Micro-curved Aluminium फ्रेम पर बनाया गया है।

