नोट:: यूरोप में कई विमानों को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली– इस खबर की जगह इसका इस्तेमाल करें – खबर में न्यूज चैनलों को धमकी मिलने की बात को मुख्य किया गया है
बुडापेस्ट, एजेंसी। यूरोप में विमानों को बम से उड़ाने की झूठी धमकियों का सिलसिला बढ़ने के बीच शुक्रवार को कई देशों के मीडिया संस्थानों को भी बम की धमकी वाले ईमेल मिले। ईमेल में ‘मिखाइल एंड्रोपोव’ नाम के एक व्यक्ति ने यूरोप में परिवहन साधनों पर बड़े हमले शुरू करने की चेतावनी दी। ईमेल का शीर्षक ‘पश्चिम के लिए संदेश’ था।
ये धमकियां आयरिश ब्राडकास्टर आरटीई, ब्रिटेन के स्काई, बुल्गारिया के निजी स्टेशन नोवा टीवी को भेजी गई थीं। किसी भी जगह पर कोई बम नहीं मिला। धमकी के बाद आरटीई ने अपने कार्यालय खाली करा लिए और प्रसारण रोक दिया। नोवा और आरटीई को मिले ईमेल में लिखा था, ‘हम चाहते हैं कि पूरी दुनिया हमारे बारे में जाने, इसलिए हमारे एक साथी ने आपकी इमारत में विस्फोटक रखा है। यह 45 मिनट में फट जाएगा। समय बीतता जा रहा है।’
इन धमकियों ने यूरोपीय अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें आशंका है कि ये धमकियां एक व्यापक ‘हाइब्रिड’ अभियान का हिस्सा हो सकती हैं। कई यूरोपीय देशों ने इसके पीछे रूस का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालांकि, रूस ने इससे इनकार किया है।
कई विमानों को भी फिर मिली धमकी
यूरोप में विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि फ्रांस के हवाई क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे विमानों को बम से उड़ाने की चार नई धमकियां मिली हैं। सभी विमान सुरक्षित उतर गए। रोमानियाई विमानन कंपनी तारोम की प्राग से बुखारेस्ट जा रही एक उड़ान को भी बम की झूठी धमकी मिली। पुर्तगाल की पुलिस ने बताया कि उसे लिस्बन से रोम जा रही रायनएयर की एक उड़ान को निशाना बनाकर बम की धमकी मिलने की सूचना मिली थी। इटली के वेनिस में भी प्राग से रोम जा रही विज एयर की एक उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद वेनिस की ओर मोड़ दिया गया। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
धमकियों के पीछे कौन, अभी तक पता नहीं
इस सप्ताह की शुरुआत में दो दर्जन से अधिक उड़ानें बम की धमकियों से प्रभावित हुई थीं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन धमकियों के पीछे कौन है। ये घटनाएं ऐसे समय में हो रही हैं जब यूरोप में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि रूस यूरोप में कथित हाइब्रिड हमलों और गतिविधियों को बढ़ा सकता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play