इंटरनेट अब पहले के मुकाबले सस्ता हो गया है और यूजर्स स्मार्टफोन के सामने अपना सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं। लगभग सारे जरूरी काम अब स्मार्टफोन के जरिए हो जाते हैं और आप चाहें तो Live TV का मजा भी फोन की स्क्रीन पर ले सकते हैं। अच्छी बात यह है कि ढेरों ऐसी ऐप्स हैं, जिनके लिए भुगतान भी नहीं करना पड़ता। यानी कि अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के लिए कोई सब्सक्रिप्शन फीस भरने की जरूरत भी नहीं है। आप नीचे दी गईं ऐप्स की लिस्ट में से डाउनलोड कर सकते हैं।
JioTV
रिलायंस जियो के पास भारत में सबसे बड़ा सब्सक्राइबर बेस है और इसके प्लान्स से रीचार्ज करने वाले यूजर्स को JioTV ऐप का ऐक्सेस मिल जाता है। इस ऐप में 600 से ज्यादा TV चैनल्स स्ट्रीम करने का विकल्प दिया जा रहा है। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से लाइन प्लेबैक को प्ले या पॉज भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नया फोन खरीदते ही सबसे पहले करें ये 5 काम, वरना बाद में पछताएंगे
Airtel Xstream App
एयरटेल Xstream ऐप उन यूजर्स के लिए बेस्ट विकल्प है, जिनके पास एयरेटेल का सिम कार्ड है। इस ऐप में न्यूज, एंटरटेनमेंट, म्यूजिक, मूवीज, लाइफस्टाइल, किड्स और स्पोर्ट्स जैसी कैटेगरीज में कंटेंट देखा जा सकता है। ढेरों भारतीय भाषाओं का कंटेंट इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने का विकल्प मिल रहा है।
MX Player
फ्री में ढेरों शोज, मूवीज और लाइव टीवी चैनल्स देखने के लिए आप MX Player ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली, पंजाबी, भोजपुरी और कन्नड़ भाषाओं में कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकता है। इस ऐप में ढेरों न्यूज चैनल्स के अलावा ढेरों एंटरटेनमेंट चैनल्स लाइव देखने का मौका मिलता है।
यह भी पढ़ें: आपका स्मार्टफोन बन जाएगा टीवी का रिमोट, फौरन डाउनलोड करें गूगल की यह ऐप
Disney+ Hotstar
स्टार नेटवर्क्स के चैनल भारत में फोन पर देखने के लिए लोकप्रिय ऐप Disney+ Hotstar इकलौता विकल्प है। इस प्लेटफॉर्म पर स्पोर्ट्स से लेकर लाइव टीवी और मूवीज देखी जा सकती हैं। इस ऐप की मेंबरशिप के लिए वैसे तो आपको कम से कम 499 रुपये का एनुअल भुगतान करना पड़ता है लेकिन चुनिंदा टेलिकॉम प्लान्स के साथ इसका फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
Voot
अगर आप Viacom 18 के चैनल्स देखना चाहते हैं तो Voot ऐप डाउनलोड कर लेनी चाहिए। Paytm First के साथ फ्री Voot Premium सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है और यूजर्स फ्री में टीवी का मजा ले सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर Colors TV और MTV के ढेरों ओरिजनल्स और शोज देखे जा सकते हैं।
प्राणेश वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play