Feedback
ईरान का खामेनेई शासन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से बौखला गया है. सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सलाहकार ने आरोप लगाया कि ईरान में चल रहे आंदोलन के पीछे अमेरिका का हाथ है. उन्होंने ट्रंप की धमकी पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर अमेरिका को अपने सैनिकों की सुरक्षा की परवाह है तो वो ईरान में दखल नहीं देगा.
ट्रंप ने शुक्रवार को ट्रूथ सोशल पर ईरान को चेतावनी देते हुए लिखा, ‘अगर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग किया गया तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा. अगर प्रदर्शनकारियों को गोली मारी गई और उनकी हत्या की गई, तो अमेरिका पूरी तरह तैयार है.’
ट्रंप की इस धमकी पर पलटवार करते हुए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार अली लारिजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘इजरायली अधिकारियों और डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से यह साफ है कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा था. हम वास्तव में प्रदर्शन कर रहे लोगों और तोड़फोड़ करने वाले तत्वों के बीच स्पष्ट अंतर करते हैं. ट्रंप को यह समझना चाहिए कि इस घरेलू मामले में अमेरिका का हस्तक्षेप पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर देगा और अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाएगा.’
مع تصريحات المسؤولين الإسرائيليين و @realDonaldTrump، أصبح ما كان يجري خلف الكواليس واضحًا. نميّز بين موقف التجار المحتجّين وأعمال العناصر المُخرِّبة، وعلى ترامب أن يدرك أن تدخّل الولايات المتحدة في هذا الشأن الداخلي سيؤدي إلى زعزعة استقرار المنطقة بأكملها وتدمير المصالح… pic.twitter.com/QPIp8pJ8Xl
उन्होंने धमकी के अंदाज में आगे लिखा, ‘अमेरिकी जनता को यह जानना चाहिए कि इस मुहिम की शुरुआत ट्रंप ने ही की है और उन्हें अपने सैनिकों की सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू