अप्रैल महीने में क्यों हो रही इतनी बारिश? जानिए- इस बार सूरज की बजाय बादल क्यों दिखा रहे तेवर – News24 Hindi

—विज्ञापन—
अमूमन अप्रैल का महीना चिलचिलाती धूप, लू के थपेड़ों और पसीने वाली गर्मियों के आगाज के लिए जाना जाता है. लेकिन साल 2026 की शुरुआत कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है. उत्तर भारत से लेकर पश्चिम बंगाल तक, आसमान से बरसते पानी और गिरते ओलों ने हर किसी को हैरान कर दिया है. जहां एक तरफ तापमान में गिरावट ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ कटाई के लिए तैयार खड़ी फसलों पर ‘आफत’ बनकर ये बारिश बरस रही है. आखिर ऐसा क्या हुआ कि कुदरत ने अपना मिजाज पूरी तरह बदल लिया?
मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. यह गुजरात-राजस्थान सीमा से होते हुए उत्तर-पश्चिम भारत की ओर पहुंचा है. जिसकी वजह से बारिश हो रही है.
कैस्पियन या भूमध्य सागर में बनने वाले तूफानों को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कहा जाता है. इन तूफानों की वजह से उत्तर पश्चिम से ठंडी हवा चलती है. इसके चलते उत्तर पश्चिमी इलाकों में बिना मौसम की बारिश होती है.
भूमध्य सागर से उठने वाले ये तूफान इस बार ज्यादा नमी लेकर आए हैं. ग्लोबल वार्मिंग और वायुमंडलीय दबाव में बदलाव के कारण पश्चिमी विक्षोभ अब देरी से और ज्यादा तीव्रता के साथ आ रहे हैं.
ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण पश्चिमी विक्षोभ का पैटर्न बदल गया है. अब ये विक्षोभ सर्दियों के अंत के बजाय मार्च और अप्रैल में अधिक तीव्रता के साथ सक्रिय हो रहे हैं, जिससे गर्मियों की शुरुआत में देरी हो रही है.
यह समय रबी की फसलों (गेहूं, सरसों) की कटाई का है. ऐसे में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि पकी-पकाई फसलों को बर्बाद कर सकती है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का डर है.
वैसे तो अनुमान है कि 2026 की गर्मी 2024 का रिकॉर्ड तोड़ देगी, लेकिन इस बारिश की वजह से लू और भीषण गर्मी की शुरुआत में फिलहाल एक हफ्ते की देरी हो सकती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News