अब इंडिया गेट का बदलेगा नाम? मुस्लिम नेता ने की मांग, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी – News18 हिंदी

नई दिल्ली. क्या इंडिया गेट का नाम भी अब बदला जाएगा? दरअसल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर यह मांग की है. उन्होंने पीएम मोदी से मांग करते हुए कहा कि इंडिया गेट का नाम बदलकर ‘भारत माता द्वार’ किया जाए. इंडिया गेट को ‘भारत माता द्वार’ करने से उस स्तंभ पर दर्ज हजारों शहीद देशभक्तों के नाम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
जमाल सिद्दीकी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा, ‘आपके नेतृत्व में भारत के 140 करोड़ भारतीय भाई-बहनों के दिल में राष्ट्र प्रेम एवं भारतीय संस्कृति के प्रति प्यार में समर्पण की भावना बढ़ी है. जिस प्रकार से आपके कार्यकाल में मुगल आक्रांता एवं लुटेरे अंग्रेजों द्वारा दिए गए घाव को भरा गया है एवं गुलामी के दाग को धोया गया है, इससे पूरे भारत में खुशी है.’
उन्होंने आगे लिखा, ‘महोदय आपने क्रूर मुगल औरंगजेब के नाम पर बनी रोड का नाम बदलकर एपीजे. कलाम रोड किया, इंडिया गेट पर लगे किंग जॉर्ज पंचम की मूर्ति हटाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई और राजपथ का नाम कर्तव्य पथ करके भारत की संस्कृति से जोड़ा है. उसी प्रकार से इंडिया गेट का नाम बदलकर ‘भारत माता द्वार’ करने की कृपा करें.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘इंडिया गेट को ‘भारत माता द्वार’ करने से उस स्तंभ पर दर्ज हज़ारों शहीद देशभक्तों के नाम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरे प्रस्ताव पर विचार कर नाम को ‘भारत माता द्वार’ करने की कृपा करें.’
इंडिया गेट की 10 खास बातें

बता दें कि हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड निकाली जाती है, जहां तीनों सेनाओं के कमांडर परेड निकालते हैं. इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों के सांस्कृतिक कार्यकर्मों की विभिन्न प्रकार की झांकियां भी देखने को मिलती हैं.
Tags: Delhi news, India gate, PM Modi

क्या आपके घर में है टूटा हुआ शीशा, जल्द हटा दें वरना झेलना पड़ सकता है बड़ा नुकसान
Skin Care: सर्दी ने छीन ली है आपकी निखार, अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन, मात्र 7 दिन में मिलेगी चमकदार त्वचा
फिर से बोरवेल कांड! इस बार 500 फीट गहरे गड्ढे में गिरी 21 साल की लड़की
Photos: जेंड्या से लेकर एंजेलीना जोली तक… गोल्डन ग्लोब अवार्ड में लगा ग्लैमर का तड़का, देखें किसका बेस्ट लुक!
साउथ की फिल्म का बना रीमेक, अनिल कपूर ने 1992 में किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, देखते रह गए अमिताभ-शाहरुख-गोविंदा
मंडी की बरोट वैली है अनमोल चीजों का खजाना, यहां पर फ्रेश सब्जियों के साथ मिलता है लाल राजमा
हजारीबाग में जवाहर घाटी पर करें शिकारा की सैर, कश्मीर के डल झील जैसा आएगा मजा
अगर आप भी हैं नेचर लवर तो घूम आइए वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान, यहां मिलेंगे अनोखे पेड़ जो हैं बेहद स्पेशल
मन्नत पूरी होने पर झारखंड के भक्त ने महाकाल मंदिर में भेंट की 3kg चांदी का मुकुट, तस्वीरों में देखें बाबा की झलक

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News