‘अब देर हो गई…’, SCO बैठक के बाद ट्रंप का भारत को लेकर बड़ा बयान – News24 Hindi

—विज्ञापन—
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था। कुछ समय बाद सिर्फ भारत पर सख्त रुख अपनाते हुए ट्रंप ने 25 प्रतिशत अतिरिक्त यानी कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। बीच में खबर आई कि राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी से नोबेल की सिफारिश की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उम्मीद पूरी न होने पर ट्रंप का रुख भारत को लेकर पूरी तरह से बदल गया।
गत रविवार को चीन में एससीओ शिखर सम्मेलन बैठक हुई। इसमें पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आए। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टेंशन होना लाजमी था। इस बैठक की चर्चा पूरी दुनिया में रही। बैठक के अगले दिन ही यानी सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से व्यापार पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि भारत ने अब अपने टैरिफ को पूरी तरह से कम करने की पेशकश की है, लेकिन अब देर हो रही है। उन्हें ऐसा सालों पहले कर देना चाहिए था।
ट्रंप ने कहा कि बहुत कम लोग यह समझते हैं कि हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं, जबकि वे हमारे साथ बहुत ज्यादा व्यापार करते हैं। दूसरे शब्दों में, वे हमें भारी मात्रा में सामान बेचते हैं, जो उनका सबसे बड़ा “ग्राहक” है, लेकिन हम उन्हें बहुत कम बेचते हैं। ट्रंप ने कहा कि भारत अपना ज्यादातर तेल और सैन्य उत्पाद रूस से खरीदता है और अमेरिका से बहुत कम। अब तक यह पूरी तरह से एकतरफा रिश्ता रहा है, और यह कई दशकों से चला आ रहा है।
यह भी पढ़ें: रिफ विवाद के बीच पीएम मोदी-पुतिन की मुलाकात के क्या मायने? सबकी टिकी थीं निगाहें
US President Donald Trump posts on Truth Social, says, "What few people understand is that we do very little business with India, but they do a tremendous amount of business with us. In other words, they sell us massive amounts of goods, their biggest “client,” but we sell them… pic.twitter.com/CmD7j4jSdM
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एकतरफा रिश्ते की वजह है कि भारत ने अन्य देशों की अपेक्षा अमेरिका से ऊंचा टैरिफ वसूला है। इससे अमेरिका भारत में सामान नहीं बेच पा रहा है। यह पूरी तरह से एकतरफा आपदा रही है। पूरी बात लिखने के बाद ट्रंप ने सफाई देते हुए लिखा कि ‘लोगों के लिए विचार करने के लिए बस कुछ सरल तथ्य’।
यह भी पढ़ें: PM मोदी और शी जिनपिंग की दोस्ती अमेरिका को पड़ेगी भारी! भारत-चीन ने जारी किया बड़ा बयान
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News