Feedback
सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक-दूसरे पर स्पार्क गन तानते नजर आ रहे हैं. चिंगारियां सीधे चेहरे तक जाती दिख रही हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हैं और इसे ‘शादी या जंग’ बता रहे हैं. यह वीडियो सिर्फ चर्चा ही नहीं, बल्कि ऐसे इफेक्ट्स के इस्तेमाल पर सवाल भी खड़े कर रहा है. आखिर क्या है इस वायरल वीडियो की पूरी कहानी, जानिए इस रिपोर्ट में…
सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. कभी खाने को लेकर झगड़ा, कभी दूल्हा-दुल्हन के नखरे, तो कभी शादी की शानो-शौकत लोगों का ध्यान खींच लेती है. लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने लोगों को चौंका दिया. लोग इसे देखकर कह रहे हैं-ये शादी है या जंग का मैदान.
वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े नजर आते हैं. उनके हाथ में जो दिख रहा है, वह असल में ‘स्पार्क गन’ है, जिसे तकनीकी भाषा में कोल्ड पायरो भी कहा जाता है. आमतौर पर इसका इस्तेमाल शादी में एंट्री या जयमाला के दौरान माहौल को शानदार बनाने के लिए किया जाता है. लेकिन यहां मामला अलग दिखता है.
पहले दुल्हन दूल्हे के चेहरे की तरफ स्पार्क गन तानती है और तेज चिंगारियां निकलती हैं, जो दूल्हे के चेहरे तक पहुंचती हैं. इसके बाद दूल्हा भी वही करता है. यह सब देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं और वीडियो तेजी से वायरल हो जाता है.
देखें वायरल वीडियो
यह शादी का वरमाला है या महाभारत का महायुद्ध चल रहा है। pic.twitter.com/kiSCdvQArv
दरअसल, यह ‘कोल्ड पायरो; एक तरह का स्टेज इफेक्ट होता है, जिसमें खास केमिकल या टाइटेनियम पाउडर से ठंडी चिंगारियां निकलती हैं. इसे सुरक्षित माना जाता है क्योंकि यह कपड़ों को तुरंत नहीं जलाता और नीचे गिरते ही बुझ जाता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसमें कोई खतरा नहीं है. अगर इसे बहुत पास से इस्तेमाल किया जाए, आंख या चेहरे के करीब चलाया जाए या भीड़ में गलत तरीके से यूज किया जाए, तो चोट लग सकती है.
.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू