नर्मदापुरम शहर में मंगलवार सुबह 8 बजे से ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शहर के चार प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे। हालांकि, चक्कर रोड पर चल रही चेकिंग के दौरान कुछ ऐसे नजारे सामने आए, जिनसे अभियान
गोद में बच्ची लेकर खड़ी महिला ने कहा- बेटी को स्कूल छोड़ने आई थी
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट स्कूटी चलाने वाली एक महिला को पुलिस ने रोका। महिला की गोद में बच्ची थी। उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह बेटी को स्कूल छोड़ने आई थी और रुपए लेकर नहीं आई। महिला ने कार्रवाई से बचने की गुहार भी लगाई।
ड्राइविंग स्कूल की कार में युवक बिना सीट बेल्ट चला रहा था
चेकिंग स्थल से एक ड्राइविंग स्कूल की कार भी गुजरी। कार पर ‘मां नर्मदा कार ड्राइव’ लिखा था। इसमें ड्राइविंग सीख रहा युवक बिना सीट बेल्ट लगाए कार चला रहा था। पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही ड्राइविंग स्कूल की कार का इस तरह नियम तोड़ना अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करता नजर आया।
11 मजदूरों से भरी पिकअप पकड़ी, दूसरी ओवरलोड पिकअप को नहीं रोका
चेकिंग के दौरान पुलिस ने 11 मजदूरों से भरी बोलेरो पिकअप को रोका। ड्राइवर समेत 11 लोग वाहन में सवार थे। पुलिस ने मजदूरों को नीचे उतारा और ओवरलोडिंग का जुर्माना लगाया।
इसके करीब दो मिनट बाद ही एक दूसरी ओवरलोड पिकअप मजदूरों को लेकर पुलिस जवानों के बिल्कुल पास से निकल गई। वाहन के पीछे कई मजदूर खतरनाक तरीके से लटके हुए थे, लेकिन उसे रोकने की कार्रवाई नहीं हुई।
साइड में लगाने को कहा, लाल कार लेकर ड्राइवर भाग निकला
एक लाल रंग की कार को बिना सीट बेल्ट चलाने पर पुलिसकर्मी ने रोका। उसे कार साइड में लगाने के लिए कहा गया। पुलिसकर्मी दूसरे वाहन को रोकने में व्यस्त हुआ तो लाल कार के ड्राइवर ने साइड में लगाने का नाटक किया और दूसरी सड़क की ओर गाड़ी भगाकर ले गया।
सुबह 8 से 11 बजे तक चार स्थानों पर अभियान
ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान सुबह 8 से 11 बजे तक शहर के चार स्थानों पर चलाया गया। इनमें चक्कर रोड चौराहा, इटारसी रोड स्थित नंदा ढाबा, भोपाल चौराहा समेत अन्य प्रमुख स्थान शामिल हैं। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बाइक, कार, ऑटो और बसों की जांच की जा रही है और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान बनाए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य चौराहों पर चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई ज्यादा नजर आ रही है, जबकि ओवरलोड चार पहिया वाहन और बिना सीट बेल्ट चलने वाले वाहन कई बार पुलिस के सामने से ही निकल जा रहे हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.