अब देहरादून में बनेंगी सेना के लिए CM3 MR साइटें: पहली खेप में 21 साइट रवाना; आयात पर निर्भरता घटाने की तैय… – Dainik Bhaskar

देहरादून में अब सेना के लिए इस्तेमाल होने वाली आधुनिक CM3 MR साइटों का उत्पादन शुरू हो गया है। रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (IOL) की देहरादून स्थित आयुध निर्माण इकाई में फ्रांस की कंपनी
इस उपलब्धि के साथ देहरादून की आयुध निर्माण इकाई पारंपरिक रक्षा उत्पादों के साथ आधुनिक और विशिष्ट तकनीक वाले उपकरणों के निर्माण की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। इसका बड़ा उद्देश्य रक्षा जरूरतों के लिए विदेशों से होने वाले आयात पर निर्भरता कम करना और देश के भीतर ही आधुनिक तकनीक का उत्पादन तंत्र विकसित करना है।
फ्रांस से समझौता, अब देहरादून में निर्माण
CM3 MR साइटों का उत्पादन शुरू होना भारत और फ्रांस की रक्षा औद्योगिक साझेदारी का भी उदाहरण है। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने पिछले साल फ्रांस की कंपनी साफ्रान के साथ समझौता किया था। अब यह समझौता व्यावहारिक उत्पादन के स्तर तक पहुंच गया है। रणनीतिक साझेदारी के जरिए ऐसी रक्षा तकनीकों को भारत में तैयार करने का रास्ता खुल रहा है, जिनके लिए पहले विदेशी कंपनियों पर निर्भरता रहती थी।
इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शर्मिष्ठा कौल शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ एक नए उत्पाद का निर्माण शुरू होने तक सीमित नहीं है, बल्कि रक्षा औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी की पहचान मजबूत करने वाला कदम है। आधुनिक रक्षा उत्पादन में तकनीकी सहयोग और रणनीतिक साझेदारी की बड़ी भूमिका है।
21 से शुरुआत, हजारों साइट बनाने की तैयारी
देहरादून इकाई में फिलहाल 21 CM3 MR साइटों की पहली खेप तैयार कर रवाना की गई है। कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में यहां हजारों साइटों का उत्पादन करना है। इसके लिए इकाई में नई बिल्डिंग और उत्पादन प्रणालियों में सुधार किए जा रहे हैं। उत्पादन क्षमता बढ़ने से रक्षा जरूरतों की आपूर्ति में मदद मिलेगी। साथ ही कर्मचारियों के लिए नए काम और तकनीकी कौशल विकसित करने के अवसर भी बनेंगे।
कंपनी की सीएमडी ने उत्पादन से जुड़ी टीम को गुणवत्ता और समयबद्ध आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी रक्षा उत्पाद की सफलता उसकी गुणवत्ता और तय समय पर आपूर्ति से तय होती है।
K9 वज्र परियोजना में भी बढ़ रही कंपनी की भूमिका
इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की रक्षा उत्पादन में बढ़ती भूमिका का एक और उदाहरण K9 वज्र परियोजना है। अक्टूबर के अंत में चंडीगढ़ से इस परियोजना के लिए इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (INS) की पहली खेप रवाना की गई थी। अब देहरादून से CM3 MR साइटों का पहला बैच फ्लैग ऑफ किया गया है। ये दोनों उपलब्धियां K9 वज्र कार्यक्रम में कंपनी की भागीदारी को मजबूत करती हैं।
इस अवसर पर आयुध निर्माण इकाई देहरादून के मुख्य महाप्रबंधक सीएस ठाकुर ने कहा कि पूरी टीम की मेहनत से इस उत्पाद को उत्पादन के स्तर तक पहुंचाया गया है। अपर महाप्रबंधक राघव गुप्ता ने CM3 MR साइट की तकनीकी जानकारी और उत्पादन शुरू करने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बताया।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News