अब बुजुर्ग महिलाओं को यूपी की बसों में नहीं देना होगा किराया, CM योगी ने लॉन्च की ये स्कीम – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक दिन पहले ही कैबिनेट मीटिंग हुई थी. योगी कैबिनेट में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना शुरू करने के फैसले पर मोहर लगी थी. यूपी सरकार ने अब इस योजना को लागू कर दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईजीपी में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत कर दी है.
सीएम योगी ने इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि आज हर योजना का केंद्र बेटी है. उन्होंने पिछली सरकारा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले बेटी बस पकड़ने से भी डरती थी. सीएम योगी ने इस मौके पर रक्षाबंधन के लिए पूरे प्रदेश में हर आयु वर्ग की महिलाओं के लिए तीन दिन फ्री बस यात्रा का भी ऐलान किया. 
सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि हम लोगो ने यह योजना लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर रखा. लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला स्वावलंबन मे बहुत बड़ा नाम हैं. उन्होंने कहा कि जब ये देश मुगल आक्रांताओ की अराजकता की चपेट में था, उस समय लोकमाता अहिल्याबाई ने सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त किया.
सीएम योगी ने कहा कि अहिल्याबाई ने भारत के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ ही महिला स्वावलंबन का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया था. उन्होंने कहा कि देश में सैकड़ों मंदिर ऐसे हैं, जिन्हें विदेशी आक्रांताओं ने तोड़कर क्षतिग्रस्त किया तब लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने पुनरुद्धार कराने का काम किया.
सीएम योगी ने कहा कि जब भी महिला स्वावलंबन की बात होती है, हम सभी श्रद्धा के साथ लोकमाता अहिल्याबाई को याद करते हैं. सीएम योगी ने आईजीपी से स्पेशल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया. गौरतलब है कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत यूपी में 60 साल या इससे अधिक उम्र की सभी महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा मिलेगी.
इसके लिए महिलाओं को आधार या वोटर कार्ड दिखाना होगा. इस योजना पर हर महीने 22.5 करोड़ रुपये खर्च होने के अनुमान जताए गए हैं. यूपी सरकार ने यह योजना ऐसे समय शुरू की है, जब रक्षाबंधन करीब है और कुछ ही महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. 
यह भी पढ़ें: हर साल फ्री हेल्थ चेकअप, नाइट शिफ्ट की छूट, नियुक्ति पत्र जरूरी… योगी सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा
रक्षाबंधन के मौके पर यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की सुविधा रहती है. इसका लाभ हर उम्र वर्ग की महिलाओं को मिलता है. अब रक्षाबंधन के मौके पर 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को पूरे वर्ष यूपी रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा की सौगात मिलने जा रही है.
यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला: बुजुर्गों से दुर्व्यवहार पड़ेगा भारी, संपत्ति से हाथ धोएंगे लापरवाह बच्चे! जानिए पूरा प्लान
अनुमान के मुताबिक हर दिन 88 हजार से अधिक महिलाएं रोडवेज बसों में यात्रा करती हैं, जिनकी उम्र 60 वर्ष या इससे ज्यादा है. मातृशक्ति को सम्मान देने के लिए यूपी सरकार की इस नई पहल से इन बुजुर्ग महिला यात्रियों को फ्री बस यात्रा की सुविधा का लाभ मिल सकता है.
परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन के मौके पर स्पेशल बसें चलाने का भी ऐलान किया है. इसके लिए स्पेशल बसों का इंतजाम भी विभाग की ओर से किया गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News